काबुल, 29 अगस्त: अफगान अधिकारियों ने बताया है कि काबुल के मध्य में एक व्यस्त वाणिज्यिक इलाके में एक आत्मघाती बम विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम पांच लोग घायल हो गए । विस्फोट स्थल अमेरिकी दूतावास के करीब ही है। काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता बशीर मुजाहिद ने बताया कि आज हुए विस्फोट का लक्ष्य शायद निजी स्वामित्व वाले काबुल बैंक की एक शाखा थी । अमेरिकी दूतावास परिसर काबुल बैंक की ओर जाने वाली सडक से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। शुरूआती खबरों के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय में काबुल अस्पतालों के प्रमुख मोहम्मद सलीम रसौली ने…
Author: Shagun
भोपाल, 24 अगस्त विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र विदिशा में ऐसे पोस्टर लगाये गये हैं, जिनमें लिखा गया है कि ‘गुमशुदा सांसद की तलाश है ‘ और उसके नीचे उनकी फोटो के साथ-साथ विदिशा की सांसद सुषमा स्वराज लिखा है। विदिशा शहर के नीमताल इलाके के व्यस्त मार्ग एवं विदिशा कलेक्टर कार्यालय के आसपास सहित कई स्थानों पर ऐसे पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टरों में विदिशा संसदीय क्षेत्र की जनता की समस्याओं का जिक्र किया गया है। पोस्टर में सबसे नीचे लिखा है, ‘ ‘सूचनाकर्ता संपर्क करें आनंद प्रताप सिंह। इसमें सिंह की फोटो भी लगी है। ‘…
पटना 24 अगस्त भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री पाखी हेगड़े बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये आगे आयी हैं। बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिये पाखी ने आज मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जिले का दौरा किया जहां उन्होंने जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री भी मुहैय्या करायी। पाखी ने कहा,”टीवी और रेडियो के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों के बारे में सुनकर काफी अफसोस हुआ। पीड़ितों की मदद के लिये यहां आयी हूं। बिहार के सीमांचल और मिथिलांचल में लोग बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं। विपदा की घड़ी में प्रभावितों को जितनी मदद की जा सके कम होगी।”…
चंडीगढ, 24 अगस्त डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने आज कहा कि वह कल अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होंगे । अदालत में कल उनके खिलाफ यौन शोषण मामले में फैसला सुनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की। पंचकुला में सीबीआई की अदालत ने गुरमीत राम रहीम से कहा कि मामले पर फैसला सुनाये जाने के दौरान वह कल अदालत में उपस्थित रहें। रहीम ने आज ट्वीट किया, ‘ ‘मैंने हमेशा कानून का सम्मान किया है। हालांकि मेरे पीठ में दर्द है, फिर भी कानून का पालन करूंगा और अदालत…
लखनउ, 23 अगस्त : उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ ने पिछले महीने होने वाली पुलिस उपनिरीक्षक की आनलाइन परीक्षा का प्रश्नपत्र हैक करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के महानिरीक्षक अमिताभ यश ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि दारोगा भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र हैक करने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पिछली सात जुलाई से 31 जुलाई के बीच 97 परीक्षा केन्द्रों पर दारोगा के पदों के लिये आनलाइन परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा को…
गोरखपुर में आज राप्ती नदी की बाढ के बीच सेल्फी लेने की कोशिश में चार युवक डूब गये। उनमें से एक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लापता हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राजघाट थाना क्षेत्र में उफनायी राप्ती नदी के एक छोर पर बाढ के दृश्य के साथ ‘सेल्फी ‘ लेते समय चार युवक बाढ के पानी मे डूब गए। गोताखोरों ने उनमें से एक नौशाद को बचा लिया जबकि उसके भाई इरशाद का शव राष्ट्रीय आपदा राहत बल के जवानों ने कुछ दूर पर निकाला। दोनों की आयु 18 से 20 वर्ष के बीच…
लखनऊ। बोरा इन्सटीटूयट आॅफ मैनैजमेन्ट साइन्स तथा यह एक सोच फाउण्डेशन की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया । कार्यशाला का मुख्य उददेश्य यह एक सोच फाउण्डेशन के कार्यों की जानकारी तथा संस्था द्वारा लखनऊ शहर में चलाये जा रहे माई लाईफ मेरे फैसले कार्यक्रम का उन्मुखीकरण करना था। कार्यक्रम का आरम्भ बोरा इंस्टीटूयट आॅफ मैनेजमेन्ट साइन्स की महानिदेशक सलोनी बोरा के द्वारा हुआ। उन्होंने युवाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज के समय में भी हम बाल विवाह का मुददा देखते है और हम युवाओं की जिम्मेदारी है कि हम इसे रोके, इसके…
लखनऊ। साहिब श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी का 414वां प्रकाश पर्व सिख सेवक जत्थे की ओर से दिनांक मंगलवार को ऐतिहासिक गुरूद्वारा नाका हिण्डोला बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रात: कार्यक्रम आरम्भ हुआ जिसमें पारम्परिक वेशभूषा में सुसज्जित पांच प्यारों की अगुवाई में फूलों से सुसज्जित नवनिर्मित भव्य पालकी साहिब में विराजमान श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी को पुरूष, महिलाएं व बच्चे अपने कन्धों पर उठाकर कीर्तन, वाहिगुरू का जाप करते एवं फूलों तथा सुगन्धित इत्र की बरखा कर रहे थे।खालसा इण्टर कालेज के छात्र एवं गुरू नानक विद्यालय चन्दर नगर की छात्राएं…
लखनऊ। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा जुलाई 2017 सत्र में डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, स्नातक एवं परा-स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश की अन्तिम तिथि 28 अगस्त 2017 तक बढ़ा दी गयी है। इग्नू द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में नि:शुल्क प्रवेश की शुरूआत की गयी है। उपरोक्त योजना के बारे में डॉ मनोरमा सिंह, क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि इग्नू द्वारा जुलाई 2017 सत्र में विभिन्न रोजगारपरक कार्यक्रमों में उपरोक्त वर्ग के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। डॉ सिंह ने अवगत कराया कि उपरोक्त योजना के अन्तर्गत इग्नू…
नई दिल्ली 22 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विभिन्न दलों के नेताओं ,कानूनी विशेषज्ञों, मुस्लिम समाज की महिलाओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तीन तलाक की प्रथा को असंवैधानिक करार दिए जाने के उच्चतम न्यायालय के आज के फैसले को ऐतिहासिक,तर्कसंगत और प्रगतिशील सोच वाला बताते हुए एकस्वर से स्वागत किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे मुस्लिम महिलाओं को समानता का अधिकार मिलेगा और यह महिला सशक्तिकरण के लिये एक मजबूत कदम सिद्ध होगा। कांग्रेस ने कहा कि यह ऐतिहासिक,तर्कसंगत,न्यायसंगत और प्रगतिशील निर्णय है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह प्रगतिशील कदम है। इससे भारतीय मुस्लिम समाज में…







