दिल्ली की 22 वर्षीय एक पर्यटक का यहां बंजारा हिल्स इलाके के एक निजी गेस्ट हाउस में 15-16 अगस्त की दरमियानी रात को शराब के नशे में एक शख्स ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पिस्तौल जैसा दिखने वाला एक सिगरेट लाइटर दिखाकर महिला को डराया और धमकाया। बंजारा हिल्स थाने के प्रभारी के श्रीनिवास ने बताया कि कल पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि 15 और 16 अगस्त की दरमियानी रात को चार लोग नशे की हालत में गेस्ट हाउस में उसके कमरे में घुस आए। उन्होंने कहा, ‘ ‘महिला…
Author: Shagun
दिल्ली के एक अस्पताल में पिछले दिनों रूस के 39 वर्षीय मरीज की जटिल सर्जरी करके फुटबॉल के आकार का ट्यूमर निकाला गया जिसका वजन 3.2 किलोग्राम था और यह दांये फेफडे के पास बडी जगह में फैल गया था। फोर्टिस अस्पताल, बसंत कुंज के ओन्को सर्जनों ने रूस के एमिल अब्दुल्लाएव की यह जोखिम वाली सर्जरी की। अस्पताल ने आज एक बयान में बताया कि एमिल पिछले पांच साल से सांस लेने में तकलीफ का सामना कर रहे थे। जांच करने पर पता चला कि उनके सीने में एक ट्यूमर धीरे धीरे बढता जा रहा है और फुटबॉल के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या करने की दिल्ली पुलिस को मिली धमकी की जांच प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते एटीएस को सौंपी गयी है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था आनन्द कुमार ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री की हत्या की धमकी के मामले की जांच उत्तर प्रदेश एटीएस के सुपुर्द कर दी गयी है। चूंकि वह धमकी इंटरनेट के माध्यम से फोन करके दी गयी है, लिहाजा उस स्थान की सही जानकारी नहीं हो पा रही है। हम उस पर काम कर रहे हैं। मालूम हो कि दिल्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष में कल अपराह्न…
असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश में आयी बाढ के कारण भारतीय रेल को पिछले सात दिन में करीब 150 करोड रपये का नुकसान हुआ है। रेलवे के प्रवक्ता अनिल सक्सेना ने कहा कि बाढ से व्यवधान के कारण पूर्वाेत्तर सीमांत रेलवे को यात्रियों तथा माल ढुलाई से प्राप्त होने वाले राजस्व में प्रति दिन 12 करोड रपये का नुकसान उठाना पडा है। इसके अलावा बाढ से क्षतिग्रस्त हुई पटरियों की मरम्मत में 10 करोड रपये खर्च होने का अनुमान है। इस तरह वहां सात दिन में कुल नुकसान करीब 94 करोड रपये तक पहुंचने का अनुमान है। इसी…
तबादला बना सिरदर्द, आरटीओ कार्यालयों का कामकाज चौपट लखनऊ। राजधानी समेत प्रदेश भर में परिवहन विभाग में तबादलों के चक्कर में आरटीओ कार्यालयों का कामकाज चौपट हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर के चलते जहां कार्यालय के प्रशासनिक कार्य पूर्व की तरह सम्पन्न नहीं हो पाए, वहीं प्रवर्तन से जुड़े अधिकारियों के तबादलों के फेर में सड़क पर चेकिंग अभियान भी पहले की तरह नहीं चल सका। लिहाजा दोनों ही तरह से परिवहन विभाग को राजस्व की अच्छी खासी चपत लगी। परिवहन विभाग के अधिकारी भी मानते हैं कि इससे पहले कभी भी अधिकारियों के तबादलों में ऐसी अनिश्चितताएं…
कई बार रात को जब सब खाना खा लेते है तो रोटी बच जाती सुबह हम या तो इसे फैंक देते है या फिर कुत्तो को डाल देते है |मगर हम आपको ये बता दे की आप रात की बची हुए रोटी फेंके नहीं सुबह आप इसका इस्तेमाल करे फिर देखे आपके शरीर को क्या क्या फायदे मिलते है | वैसे भी अगर हम दिनभर चाहे कुछ भी खा ले मगर हमारा पेट सिर्फ रोटी से ही भरता है क्योकि रोटी में फाइबर बहुत जयादा मात्रा में होता है |और जिससे भोजन को पचाने में मदद मिलती है |और हमारा…
बिहार में पूर्णशराबबंदी के बावजूद अन्य प्रदेशों में अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोग अपनी रणनीति समय समय पर बदल रहे हैं और उसका मुकाबला करने के लिए हम लोगों ने भी अपनी रणनीति बदली है यह बातें आज पुलिस महानिदेशक ‘मुख्यालय’ एस के सिंघल ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद मीडिया कर्मियों से कही। उन्होंने बताया कि पुलिस और उत्पाद विभाग शराबबंदी को लेकर जो गिरफ्तारी की है वह एक मामूली अंश है। असली चीज यह है कि इसमें चार खास श्रेणी आपूर्तिकर्ता, प्राप्तकर्ता, भंडारण तथा वितरण गिरोह के लोग हैं अलग अलग तरह से संचालन कर रहे…
नयी दिल्ली, 17 अगस्त: सीबीआई ने एक निजी कंपनी को 32 लाख रूपये के पुराने नोट जमा कराने की कथित तौर पर इजाजत देने के मामले में उत्तर मध्य रेलवे के दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार ‘विशाखा फैसीलिटीज मैनजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ‘ को पिछले साल 19 अक्तूबर को कानपुर स्टेशन जाने वाली ट्रेनों के डिब्बों की साफ-सफाई का 6.42 करोड रूपये का अनुबंध दिया गया था। यह अनुबंध तीन साल के लिए था। प्राथमिकी में कहा गया है कि कंपनी को अनुबंध की कुल राशि का पांच…
हिरासत के बाद छोड़े गए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश उन्नाव से ही वापस लौटे ‘मैं औरैया अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहा था जिनके साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्वक कार्रवाई की थी। सरकार अपनी सत्ता का दुरूपयोग कर जिला पंचायत चुनाव जीतना चाहती है। मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने औरैया में कुछ गलत नहीं किया। ‘ उन्नाव: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को आज दोपहर औरैया जाते समय लखनउ आगरा एक्सप्रेस वे पर हिरासत में ले लिया गया। हसनगंज के क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले को आज दोपहर हसनगंज इलाके टोलप्लाजा के पास रोक…
नयी दिल्ली, 17 अगस्त, ब्लू व्हेल गेम की वजह से कुछ बच्चों के कथित तौर पर खुदकुशी करने की घटनाओं की पृष्ठभूमि में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग एनसीपीसीआर ने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे बच्चों के ‘असामान्य व्यवहार ‘ पर नजर रखें। एनसीपीसीआर ने अभिभावकों और शिक्षकों के नाम जारी अपील में कहा, ‘हाल में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जहां बच्चों ने खुदकुशी की है और इसकी वजह इस गेम को माना गया है। इनके अलावा कई अभिभावकों, शिक्षकों और मित्रों ने कुछ बच्चों को आत्महत्या जैसा अतिवादी कदम उठाने से रोका है। ‘…









