जयपुर, 30 अगस्त : राजस्थान में गत आठ महीनों में स्वाइन फ्लू से भारतीय जनता पार्टी की विधायक कीर्ति कुमारी समेत 86 रोगियों की मौत हो चुकी है। इनमें से 81 लोगों की मौत गत पांच महीने के दौरान हुई है। राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डा. आदित्य अत्रे के अनुसार स्वाइन फ्लू से प्रदेश में अब तक 86 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और नौ सौ दस लोग स्वाइन फ्लू रोग से पीडति पाये गये हैं। उन्होंने बताया कि गत मार्च तक राज्य में स्वाइन फ्लू से पांच लोगों की मृत्यु हुई थी लेकिन इसके…
Author: Shagun
अहमदाबाद, 30 अगस्त : पाटन जिले की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने गुजरात में पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल और उनके करीबी सहायक दिनेश बमभानिया को रविवार को उनके खिलाफ दर्ज हमला और डकैती के मामले में तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पाटन की अदालत के न्यायिक मजिस्ट्रेट वी के सोलंकी के आवास पर कल रात दोनो को पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पाटन पुलिस ने औपचारिक तौर पर उन्हें कल गिरफ्तार किया था और उनकी 10 दिन की हिरासत मांगी थी। मजिस्ट्रेट ने तीन दिन का रिमांड…
लखनऊ। पांचवी के छात्र ने स्कूल न जाने के लिए बुधवार को वो हरकत की जिससे राजधानी पुलिस दो घण्टे तक हलकान रही। हुआ यूं कि सुबह 6.45 बजे के आस-पास उसने पिता का मोबाइल लेकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसके स्कूल में बम है। साथ ही यह भी बताया कि उसका स्कूल कृष्णानगर में किस जगह पर है। पुलिसकर्मी कुछ और पूछता कि बच्चे ने फोन डिसकनेक्ट कर दिया। फिर क्या था, कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल पर पुलिसकर्मियों को जमावड़ा लग गया। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड, फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ, अधिकारियों के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने…
लखनऊ।: बाबा राघव दास मेडिकल कालेज, गोरखपुर के पूर्व प्राचार्य और उनकी पत्नी को बच्चों की मौत के मामले में यूपी स्पेशल टास्क फोर्स ने पूछताछ के लिये कानपुर से हिरासत में ले लिया। इस महीने की शुरूआत में मेडिकल कालेज में 48 घंटे में 60 बच्चों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की थी जिसकी रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी और इन दोनों का नाम इसमें था। एसटीएफ एक अधिकारी ने बताया कि बाबा राघव दास मेडिकल कालेज के…
मुंबई, 29 अगस्त :भारी बारिश के कारण आज मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पानी भर गया जिससे रेल, सडक तथा वायु सेवाएं बाधित हो गर्इं और सामान्य जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। राजधानी के अलावा निकटवर्ती नवी मुंबई और ठाणे क्षेत्र में भी कल रात से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में देरी हुई और निचले इलाकों में जलमग्न सडकों पर वाहन रेंगते दिखायी दिये। भारी बारिश के कारण आज थमी दिखी वित्तीय राजधानी में आगे भी राहत की कोई गुंजाइश नहीं है क्योंकि मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के पश्चिमी तट सहित मुंबई…
अयोध्या, 29 अगस्त किछौछा दरगाह के धर्मगुरू सैय्यद मोहम्मद इरफान ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के पक्ष में अब सुन्नी समुदाय के धर्मगुरूओं से भी सम्पर्क करके इस विवाद का हल निकालना होगा । किछौछा दरगाह के धर्मगुरू मो. इरफान ने आज कहा कि शिया वक्फ बोर्ड ने उच्चतम न्यायालय में शपथ पत्र दाखिल करके विवादित जमीन पर राम मंदिर का निर्माण होना चाहिये । उन्होंने कहा कि उसी तरह मेरा भी प्रयास है कि सुन्नी समुदाय के धर्मगुरू भी अदालत में शपथ पत्र दाखिल करके मंदिर के पक्ष में निर्णय लें । श्री इरफान ने कहा…
लखनऊ , 29 अगस्त : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि उनकी सरकार अगले पांच सालों में 70 लाख युवाओं को अपने कार्यक्रमो के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। योगी ने वह ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट ‘ योजना के जरिये रोजगार दिलाने की दिशा में आगे बढने के संकेत भी दिये। मुख्यमंत्री ने यहां प्रथम ‘रोजगार समिट ‘ का उद्घाटन करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा, ‘ ‘जिस तरीके से लोगों ने पूंजी निवेश के लिये उत्तर प्रदेश को चुना है। उनका जो रझान और उत्साह दिख रहा है….हमारा मानना है कि हमारे…
नयी दिल्ली, 29 अगस्त : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि भारत पाकिस्तान के उस नवजात शिशु को मेडिकल वीजा देगा जिसके परिवार के अनुसार वह दिल की बीमारी से ग्रस्त है। बच्चे रोहान की मां ने सुषमा से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था जिसके बाद उन्होंने लाहौर के इस परिवार को यह आश्वासन दिया। विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, ‘ ‘हम भारत में उसके इलाज के लिए मेडिकल वीजा देंगे। ‘ ‘ कई पाकिस्तानी नागरिकों ने ट्वीट कर भारत से बच्चे के इलाज के लिए मेडिकल वीजा जारी करने का आग्रह किया था। रोहान की मां…
हिसार, 29 अगस्त । हिसार के न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार ने फैसला सुनाते हुए सतलोक आश्रम, बरवाला के प्रमुख रामपाल और उनके अनुयायियों को बरी कर दिया । पुलिस की ओर से डेरा सच्चा सौदा मामले की पृष्ठभूमि में तनाव व्याप्त होने के जिक्र किये जाने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 24 अगस्त को मामले की सुनवाई 29 अगस्त तक के लिए टाल दी थी । रामपाल के वकील ए पी सिंह ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ‘ ‘अदालत ने दोनों मामले में रामपाल को बरी कर दिया है। ‘ ‘ रामपाल और उसके अनुयायियों के खिलाफ 17…
बीजिंग ,29 अगस्त चीन ने आज कहा कि डोकलाम में सड़क तथा अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्य को रोके जाने का एक कारण मौसम का अनुकूल न होना है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने आज डोकलाम में सड़क निर्माण का काम रोके जाने संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि अपनी सीमा की रक्षा करने तथा स्थानीय लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए चीन लंबे समय से इस इलाके में सड़क तथा अन्य बुनियादी ढांचों का निर्माण कर रहा है। सुश्री चुनयिंग ने कहा कि इस इलाके में मौसम की स्थिति और अन्य…




