उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के क्रम में आज गोरखपुर में आयोजित रक्तदान शिविर का आज उद्घाटन किया एवं रक्त समूह निर्देशिका ब्लड बैंक डायरेक्टरी का लोकार्पण करते हुए कहा कि देश में प्रतिदिन 120 लाख युनिट रक्त की जरूरत होती है लेकिन मात्र 60 लाख यूनिट रक्त उपलब्ध हो पाता है। ऐसी स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान से ही इसकी भरपायी हो सकती है। आदित्यनाथ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रक्तदाताओं एवं डाइरेक्टरी में शामिल सूची के लोगों को बधाई देते कहा कि यह पुनीत कार्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूची…
Author: Shagun
लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल महानगर कैम्पस के 13 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार-चार लाख रुपए की स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। इन छात्रों में आरूषी विजय, आशीष टंडन, अभिनव कुमार, अग्रिमा खन्ना, अमन नकवी, अंशुमान सिंह, अनुराग प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह, कौस्तुभ दीक्षित, ओशिता सक्सेना, शाम्भवी सिंह, शशीष सिद्धार्थ एवं शताक्षी श्रीवास्तव शामिल हैं। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सीएमएस छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी। इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आईएससी (कक्षा-12) परीक्षा-2017 में अखिल भारतीय स्तर…
नयी दिल्ली, फास्टफूड चेन डोमिनोज पिज्जा और डंकिन डोनट्स का देश में संचालन करने वाली कंपनी जुबिलैंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) अपने पिज्जा उत्पादों को नये सिरे से पेश करने के लिए अगले 12 महीने में करीब 100 करोड रपये का निवेश करेगी। जेएफएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक पोटा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि इस राशि का बडा हिस्सा उत्पादों को उन्नत करने में तथा विपणन कार्यकर्मो पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘ ‘हम उत्पादों को उन्नत करने में करीब 100 करोड रुपये का निवेश करेंगे। हम पुरानी कीमत पर ही बेहतर उत्पाद उपलब्ध कराएंगे। हमें यकीन है…
अगर आप बहुत ज्यादा एक्शन वीडियो गेम खेलते हैं तो सावधान हो जाएं, इससे आपके मस्तिष्क के ग्रे मैटर (केंद्रीय तंत्रिका तंत्र का मुख्य अवयव) में कमी आ सकती है। इस कमी से तनाव, स्किजोफ्रेनिया (एक प्रकार का पागलपन) और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा बढ जाता है। एक नए अध्ययन में इससे संबंधित चेतावनी दी गई है। कनाडा के यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया है कि एक्शन गेम खेलने के आदी लोगों के हिप्पोकैम्पस में ग्रे मैटर कम होता है। हिप्पोकैम्पस, मस्तिष्क का ऐसा बडा हिस्सा होता है जो अतीत के अनुभवों को याद रखने के लिए जिम्मेदार होता…
आज हम आपको कुछ घरेलु उपाय बताएँगे जो की लहसुन के बारे में है और इसे दूध के मिलाकर पिए तो और भी अच्छा रहेगा. आज की इस तनाव भरी लाइफ में तनाव काफी ज्यादा रहता है. आप दिनभर काम करेंगे और रात को थक कर टीवी के सामने बैठ जाते है. आज हम आपको जो उपाय बताने जा रहे है उसे करने से आप के अंदर रही सारी बीमारिया ठीक हो जाएगी. आइये जाने लहसुन का दूध पिने से क्या होता है. लहसुन का दूध पिने से यौन शक्ति मजबूत होती है एक गिलास दूध के अंदर तिन से…
राजस्थान में इन दिनों विदेशी कॉलगर्ल्स के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले कोटा में छह विदेशी युवतियां पकड़ी गई थीं। अब भीलवाडा में फिर तीन विदेशी युवतियां देह व्यापार में लिप्त पाई गई हैं। दोनों शहरों में पकड़ी गई युवतियां थाईलैंड की हैं और स्पा की आड़ में देह व्यापार से जुड़ी थीं।राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोतवाली थाना इलाके में एक स्पा करीब सवा साल से चल रहा था। पुलिस को यहां अनैतिक गतिविधियां होने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने यहां बोगस ग्राहक भेजकर तस्दीक कराई और छापा मारा। इस दौरान यहां थाईलैंड की…
जोधपुर फिल्म अभिनेता सलमान खान आज यहां जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश होकर आर्म्स एक्ट मामलें में 20 हजार रूपये की जमानत एवं इतनी ही राशि का मूचलका भरा। बहुचर्चित हिरण शिकार प्रकरण के आर्म्स एक्ट मामलें में न्यायाधीश सूर्य प्रकाश पारीक के समक्ष पेश हुए और जमानत एवं मूचलका भरने के बाद अदालत से बाहर आए और मुम्बई के लिए रवाना हो गए। इस मामले की अगली सुनवाई पांच अक्टूबर को होगी। उल्लेखनीय है कि इस मामले में निचली अदालत द्वारा सलमान को बरी करने के आदेश को राजस्थान सरकार ने जिला एवं सत्र न्यायालय में चुनौती दी…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी के मंत्रिमंडल ने आज शपथ ली और ख्वाजा आसिफ को विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। साल 2013 के बाद पाकिस्तान में पहली बार पूर्णकालिक विदेश मंत्री बना है। राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने यहां राष्ट्रपति भवन में मंत्रिमंडल के नए सदस्यों को शपथ दिलाई। 28 संघीय मंत्रियो और 18 राज्य मंत्रियो को शपथ दिलाई गई है। नए मंत्रिमंडल में बडी संख्या में पुराने चेहरों को स्थान दिया गया है लेकिन कुछ नए नेताओं को मंत्री और राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पंजाब के…
आगरा पुलिस ने अभी तक का सबसे बडा वाहन चोर गिरोह पकडा है। इसको एमबीए कर चुका युवक चला रहा था। गिरोह के पास से 100 बाइक और स्कूटी जब्त की गयी हैं। एसएसपी दिनेशचंद्र दुबे ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि वाहन चोर गिरोह का सरगना आशीष ने आगरा के हिंदुस्तान कॉलेज से 2016 में एमबीए किया था। इसके बाद से वह वाहन चोर गिरोह चला रहा था। आशीष रेकी करता था। इसके बाद बाइक और स्कूटी की चोरी की जाती थी। इस काम में गिरोह बहुत तेज था। मास्टर की से बाइक चोरी करने के बाद अपने…
कोलंबो, चेतेश्वर पुजारा (133)और अजिंक्या रहाणे(132) के जोरदार शतकों के बाद रविचंद्रन अश्विन(54) ,रिद्धिमान साहा (67) तथा रवींद्र जडेजा (नाबाद 70) के अर्धशतकों के दम पर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को नौ विकेट पर 622 रन का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। श्रीलंका ने इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट खोकर 50 रन बना लिए। श्रीलंका अभी भारत के स्कोर से 572 रन पीछे है। श्रीलंका की पारी में गिरे दोनों आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने झटके। अश्विन ने श्रीलंकाई पारी का…








