बंगाल में नई तैयारियों शुरू, लेकिन हुई दुखद घटना कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद हिंसा का नया और दुखद अध्याय शुरू हो गया है। बुधवार रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम (मध्यमग्राम) के दोहरिया इलाके में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA/PSO) चंद्रनाथ रथ की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की कार का पीछा किया और जैसे ही गाड़ी धीमी हुई, उन्होंने करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 राउंड गोलियां चलीं, जिनमें से तीन उनके सिर, छाती और अन्य हिस्सों में…
Author: Shagun
वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार तड़के ऐलान किया कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। दो महीने से ज़्यादा समय तक चले इस भयंकर सैन्य संघर्ष का यह चरण अब खत्म हुआ है। रुबियो ने कहा, “हमने अपने तय किए गए सभी लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। अब हम और संघर्ष नहीं चाहते।” ईरान की मौजूदा स्थिति सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को मार्च 2026 में नया सुप्रीम लीडर बना दिया गया। देश में अभी भी सियासी उथल-पुथल और अनिश्चितता बनी हुई है। IRGC और सैन्य…
राहुल गुप्ता शिखरों पर जो आसीन रहे, पर आधारों को नमन किया। जनहित के पावन यज्ञ हेतु, खुद का पल-पल ही हवन किया।। जो अडिग रहे निज मूल्यों पर, लोभ-मोह को त्याग दिया। सिद्धांतों के सम्मुख जिसने, समझौतों का दमन किया।। पख़रौली की पावन माटी, जिसका साक्ष्य सुनाती है। अतर्रा की संघर्ष-धरा, गाथा जिनकी दोहराती है।। वो मंत्री नहीं, निर्माता थे, पिछड़ों के भाग्य विधाता थे। जब तक वे थे, तब तक बसपा के ऊँचे भाग्य सितारे थे।। उनका बाहर आना मानो, इक युग का ढल जाना था। अर्श से फर्श पर आ गिरा, वो जो सबकी आंखों…
अवैध खनन पर सख्ती : अभियान जारी रहेगा, 20 नई टीमें रवाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने उपखनिजों के अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर शिकंजा कस दिया है। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की सचिव एवं निदेशक श्रीमती माला श्रीवास्तव के निर्देश पर 1 से 3 मई तक प्रदेशव्यापी विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान में बड़ी कार्रवाई अभियान के दौरान पूरे प्रदेश में 385 वाहनों पर सख्त कार्यवाही की गई। इनमें अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के दोषी वाहनों पर कुल 1 करोड़ 85 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। अधिकांश वाहन वैध पाए गए, लेकिन नियम तोड़ने…
2027 से पहले यूपी में बड़े राजनीतिक भूचाल की तैयारी, संगठन में बड़े बदलाव संभव लखनऊ/दिल्ली: लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में मिली सफलता के बाद भाजपा अब पूरी ताकत उत्तर प्रदेश पर केंद्रित कर रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन और सरकार दोनों में बड़े बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। कैबिनेट विस्तार पर तेज रफ्तार सूत्रों के मुताबिक, 10 मई से पहले कैबिनेट विस्तार की प्रबल संभावना है। मंत्रिमंडल में युवा चेहरों को तरजीह दी जाएगी, जबकि उम्रदराज और प्रदर्शन में पिछड़े मंत्रियों की छुट्टी लगभग तय मानी जा रही…
लखनऊ : धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश करने पर दीपक कुमार IPS को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने नवाजाआगरा। तेजतर्रार IPS अधिकारी और आगरा के पुलिस आयुक्त श्री दीपक कुमार को राष्ट्र सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने सम्मानित किया। वर्ष 2025 में बड़े स्तर पर चल रहे धर्मांतरण गिरोह को ध्वस्त करने की उनकी साहसिक कार्रवाई को देखते हुए यह सम्मान दिया गया। “ऐसे निर्भीक अधिकारी ही राष्ट्र के सच्चे प्रहरी” विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल राय ने सम्मान देते हुए कहा, कि “श्री दीपक कुमार जी जैसे समर्पित, निर्भीक और…
आज 6 मई को World Accordion Day मनाया जा रहा है। बता दें कि 1829 में वियना के Cyril Demian ने ‘Accordion’ का पेटेंट कराया था। 2009 से International Confederation of Accordionists (CIA) द्वारा यह दिन मनाया जाने लगा। यह फ्री-रीड वाद्ययंत्र संगीत में भावुकता, रोमांस और नृत्य दोनों का साथ देता है। भारतीय फिल्मों में एकॉर्डियन: आवारा (1951) – राज कपूर के गाने में iconic इस्तेमाल। संगम (1964) – राज कपूर एकॉर्डियन बजाते दिखे, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ में खूबसूरत सोलो। चोरी चोरी (1956) – ‘आजा सनम मधुर चांदनी में हम’। मधुमती, सीआईडी, दास्तां, काठपुतली आदि क्लासिक फिल्मों…
Quote of the Day : वाणी पर नियंत्रण जरुरी है पानी का अनियंत्रित प्रवाह बाढ़ बनकर गाँवों को समाप्त कर देता है और वाणी का अनियंत्रित प्रवाह संबंधों को मिटा देता है। पानी के नियंत्रण के लिए विज्ञान की आवश्यकता होती है व वाणी के नियंत्रण के लिए सामान्य ज्ञान की। पानी और वाणी पर नियंत्रण, इनका सदुपयोग करके ही हम अपनी बस्ती और हस्ती की रक्षा कर सकते हैं। – आशुतोष राना
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर सीधा हमला बोलते हुए इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने चुनाव आयोग को “खलनायक” करार देते हुए भारी साजिश और धांधली का आरोप लगाया। “हम हारे नहीं, जबरन हराया गया” ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में आग उगलते हुए कहा, “मैं क्यों जाऊंगी लोकभवन? हम तो हारे नहीं हैं, जो जाएंगे। अगर मैं जीत जाती तो शपथ से पहले इस्तीफा दे जाती, लेकिन लोकभवन जाने का कोई सवाल ही नहीं पैदा…
राहुल कुमार गुप्ता हुकूमत हाथ में है पर, वो मिट्टी की इबादत है। दिखावा कर नहीं सकती, जिसे हकीकत की आदत है।। वो कृष्णा आज सांसद हों, या कल रहीं अध्यक्षा हों। अदब और सादगी की, उन्हीं से एक विरासत है।। खेतों की सोंधी खुशबू को, वो आँचल में समेटे हैं। वो महलों में नहीं, जन हृदय में अपना राज समेटे हैं।। नहीं है रत्ती भर भी मद, न कुर्सी का गुमान उन पर। फिदा है सादगी उनकी, झुका है आसमान उन पर।। शिवशंकर जी के जीवन की, वो अर्धांगिनी पावन। रखा है लोक-सेवा का, हमेशा एक ध्यान उन पर।।…










