Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    जम्मू-कश्मीर पर ऐतिहासिक निर्णय

    ShagunBy ShagunDecember 14, 2023 ब्लॉग 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,749

    जम्मू-कश्मीर सदा से ही भारत का अभिन्न अंग रहा है इस बात में कोई संदेह नहीं रहा, लेकिन कुछ राजनीतिक कारणों से स्वतंत्रता के बाद इसकी स्थिति को एक नया स्वरूप दे दिया गया था। इन्हीं में एक व्यवस्था अनुच्छेद 370 की भी थी। इसके माध्यम से जम्मू-कश्मीर को अलग संविधान, अलग ध्वज और आंतरिक प्रशासनिक स्वायत्तता रखने का अधिकार दिया गया जबकि यह राज्य पूर्व में भारत द्वारा शासित था।

    भारत सरकार ने 2019 को पहले के आदेश को बदल दिया और जम्मू-कश्मीर को भारतीय संविधान के सभी अनुच्छेदों के अधीन कर दिया। इस अनुच्छेद को रद्द करने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 22 याचिकाएं दायर की गई थीं। कोर्ट की संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले पूर्ववर्ती अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करने और राज्य को दो हिस्सों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख विभाजित करने के केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराया है।

    पीठ ने कहा है कि 370 एक अस्थायी प्रावधान था व राष्ट्रपति को पूर्ववर्ती राज्य की संविधान सभा की गैर मौजूदगी में भी इसको रद्द करने का अधिकार था। इस तरह केंद्र का एक सर्वथा उचित फैसला, जिसे कुछ लोगों ने राजनीतिक हित साधने के लिए विवाद का विषय बना दिया था, अब सही सिद्ध हो गया, यह जरूरी भी था। केंद्र द्वारा 370 को रद्द किए जाने के बाद से राज्य की स्थिति में काफी बदलाव आया है और यह देश की मुख्य धारा में जुड़ रहा है।

    इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोर्ट के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि ये एक मजबूत, अधिक एकजुट भारत के निर्माण के हमारे सामूहिक संकल्प का प्रमाण है। इस तरह न्यायालय ने सभी आपत्तियों का समाधान कर दिया है और केंद्र द्वारा राज्य में विकास गतिविधियां संचालित करने का रास्ता भी साफ कर दिया है। अब राज्य के लोगों का भ्रम भी दूर हो सकेगा और उन्हें बरगलाने के प्रयास निष्फल साबित होंगे। गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि 370 के कारण राज्य में अलगाववाद पैदा हुआ और आतंकवाद को बढ़ावा मिला।

    Shagun

    Keep Reading

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    1 Comment

    1. tlovertonet on December 17, 2023 12:50 pm

      I?¦ll right away take hold of your rss as I can not to find your e-mail subscription hyperlink or newsletter service. Do you’ve any? Kindly allow me realize so that I may just subscribe. Thanks.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    October 17, 2026
    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    October 16, 2026

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    October 16, 2026

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    October 16, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    October 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading