Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    सब कुछ एक परब्रह्म परमात्मा ही है…

    ShagunBy ShagunJuly 5, 2025 Spirituality No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 703

    संतवाणी : अजीत कुमार सिंह

    वन के मार्ग में प्रभु श्री राम आगे चल रहे हैं। पीछे लक्ष्मण जी चल रहे हैं दोनों ही तपस्वी वेश बनाए हुए अति सुन्दर लग रहे हैं उन दोनों के बीच सीता जी इस प्रकार शोभा दे रहीं हैं जैसे ब्रह्म और जीव के बीच माया यहाँ तुलसीदास जी ने वेदान्त के गूढतम रहस्यों को उजागर किया है ब्रह्म और जीव दोनों एक है परन्तु माया के कारण जीव स्वयं को ब्रह्म से अलग समझने लगता है।

    आगे और गहराई से समझाते हुए तुलसीदास जी कहते हैं कि सीता जी प्रभु श्री राम के चरण चिन्हों के बीच में अपने चरण रखती हैं और उनसे भयभीत रहने की लीला करती हैं इधर लक्ष्मण जी सीता राम जी दोनों के चरण बचाकर अपने कदम रखते हैं इसका भावार्थ क्या है? इसका भावार्थ है कि प्रभु श्री राम परमात्मा का प्रतीक हैं सीता जी माया का और लक्ष्मण जी जीव का प्रतीक हैं माया सदा प्रभु से भयभीत रहती है और उसका काम है।

    परमात्मा में भेद पैदा करना परन्तु वो परमात्मा को अपने अधीन नहीं कर सकती इसीलिए अपने चरण उनसे अलग रखती है इधर जीव जो कि परमात्मा में दृढ भक्ति रखता है वो माया और परमात्मा दोनों को (दोनों के चिन्हों को ) भली प्रकार पहचानता है इसलिए माया के पदचिन्हों पर वो चलता नहीं और प्रभु का सेवक होने से प्रभु के चरणों पर पैर रखता नहीं अब इन चरण चिन्हों का क्या रहस्य है।

    ये भी बताया जाता है जिस प्रकार मिट्टी में बने चरण चिन्ह तत्त्व दृष्टि से देखने पर मिट्टी के अतिरिक्त और कुछ नहीं, अर्थात कितना भी अनुसन्धान कर लें अंत में निर्णय यही निकलता है कि ये मिट्टी ही है जो चरण चिन्हों के रूप में प्रतीत हो रही है ठीक उसी प्रकार, ब्रह्म ही माया और जीव जगत आदि के रूप में प्रतीत हो रहा है वास्तव में तीनों में कोई भेद नहीं है सब कुछ एक परब्रह्म परमात्मा ही है बस यही परम गूढ़ रहस्य इस लीला के द्वारा दर्शाया गया है।

    इस प्रकार (राम लखन सिया प्रीती सुहानी) ब्रह्म, जीव और भक्ति को एक जानकार पंछी (भक्त) और मृग (ज्ञानमार्ग पर चलने वाले) प्रभु श्री सीता राम जी की मनोहारी छवि आनंद से निहार रहें हैं तुलसीदास जी कहते हैं कि जो कोई भी प्रभु श्री सीता राम लखन जी के इस पथिक रूप को देख लेता है और समझ लेता है वो इस महा कठिन भवमार्ग को भी आनंद सहित बिना ही किसी श्रम के पार कर लेता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    The 'Big Bull's' Final Lesson: To truly understand life, one must visit three specific places?

    बिग बुल की अंतिम सीख : जीवन को सही से समझना हो तो तीन जगह जाना चाहिए ?

    Silence in the Face of Provocation Is the True Victory: Osho's Profound Message

    उकसावे पर चुप्पी ही असली जीत: ओशो का गहरा संदेश

    The Relevance of Lord Hanuman and His Character in the Contemporary Scenario

    वर्तमान परिदृश्य में हनुमान जी और उनके चरित की प्रासंगिकता

    गौतम बुद्ध की तीन अमर शिक्षाएं जो आपकी जिंदगी बदल सकती हैं

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Parents have been subjected to such manipulation for a very long time—it is simply that awareness has increased now.

    खेल तो पेरेंट्स के साथ बहुत पहले से होता आया है -जागरूकता अब बढ़ी

    April 28, 2026
    Twists at Every Turn: Murder Mystery ‘M4M’ Keeps Audiences Guessing

    ₹1 लाख की अनोखी चुनौती! मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘M4M’ में ट्विस्ट पर ट्विस्ट

    April 28, 2026
    Brother Digs Up Sister's Grave, Carries Skeleton on His Shoulder to Bank—Just to Withdraw ₹19,300!

    बहन की कब्र खोदकर कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई! सिर्फ ₹19,300 निकालने के लिए

    April 28, 2026

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    April 27, 2026
    Hopes Scattered on Scorching Roads: A delivery boy collapsing in the blistering heat is not merely an accident—it is a stark reality of our lives!

    तपती सड़कों पर बिखरी उम्मीदें : चिलचिलाती गर्मी में एक डिलीवरी बॉय का गिरना, सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि हमारी ज़िंदगी की सच्चाई!

    April 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading