Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    खुद ही इलाज न करें, डॉक्टर से बात तो करें !

    ShagunBy ShagunApril 4, 2025 ब्लॉग No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 513

    देश में सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाली प्रमुख प्रवृत्तियों में एक किसी भी दिक्कत पर अपने हिसाब से दवाएं लेना भी है। ऐसा करने वालों में बुजुर्ग लोग अधिक हैं। इस बारे में एक अध्ययन का कहना है कि देश में सौ में से अट्ठाइस बुजुर्ग अनावश्यक और गलत दवाएं ले रहे हैं। पांच में से एक बुजुर्ग डॉक्टर की राय के बिना दवा लेता है जबकि आधे से ज्यादा बुजुर्ग पेनकिलर्स अपनी इच्छा से लेते हैं। इसके अलावा हर तीन में एक बुजुर्ग एंटीबायोटिक्स बिना देखरेख के लेता है जिसका नतीजा यह है कि जब शरीर को ऐसी दवाओं की जरूरत होती है तब ये काम नहीं करतीं ।

    यह देखते हुए कि भारत में वृद्धों की संख्या ग्यारह प्रतिशत से अधिक है और इनका बड़ा हिस्सा दवाओं पर ही निर्भर रहता है, ये तथ्य काफी गंभीर है जो बुजुर्ग अकेले रहते हैं, उनमें मन मुताबिक दवाएं लेने की प्रवृत्ति ज्यादा बढ़ जाती है। पुराने मरीज भी अपने हिसाब से दवाएं लेकर खुद की हालत और बिगाड़ लेते हैं। उदाहरण के लिए सिरदर्द और बुखार भले सामान्य समस्याएं हों पर दोनों की अलग-अलग वजहें हो सकती हैं और दोनों में एक ही दवा कतई काम नहीं करेगी। इस अवस्था में कई सामान्य और गंभीर बीमारियां होती रहती हैं तो ये लोग अपने मन मुताबिक दवाएं लेने लगते हैं।

    उन्हें लगता है कि इसी दवा ने पहले ठीक किया है तो इस बार भी कारगर होगी। जबकि लक्षण के आधार पर दवा का निर्धारण उपचार का मुख्य सिद्धांत है जिसके बारे में योग्य चिकित्सक ही बता सकता है। इसलिए जरूरी है कि अपने निर्णय के अनुसार दवा लेने की आदत पर अंकुश लगाया जाए। बेहतर यही होगा कि थोड़ी अतिरिक्त परेशानी और खर्चा उठा कर चिकित्सक की सलाह ली जाए और उसी के अनुसार दवा का सेवन किया जाए।

    Shagun

    Keep Reading

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    The spreading web of prostitution: Moral decay and social silence.

    वेश्यावृत्ति का फैलता जाल: नैतिक पतन और सामाजिक चुप्पी

    Ladakh's 'Rishi' on a hunger strike for India!

    भारत के लिए अनशन पर लद्दाख का ऋषि !

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Powerful teaser for ‘Aryabhata Ka Zero’ released; film to hit theaters on August 7.

    ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    July 18, 2026
    Grand nationwide launch of the Human AI Literacy Mission.

    ह्युमेन एआई लिटरेसी मिशन का देशभर में हुआ भव्य लॉन्च

    July 18, 2026
    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    July 18, 2026
    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    July 18, 2026
    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    मऊ में माफियागिरी और अवैध वसूली पर मंत्री का सख्त रुख, डीएम एसपी को दिए कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading