Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    संसार के साथ कैसे व्यवहार करना है यह भगवान श्री राम और श्री कृष्ण से सीखा जा सकता है

    ShagunBy ShagunJanuary 26, 2025 Spirituality No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 688

    अजीत कुमार सिंह

    भगवान कृष्ण के जीवन से सीखा जा सकता है कि संसार के साथ कैसे व्यवहार करना है तो राम के जीवन से सीखा जा सकता है कि परिवार के साथ कैसे व्यवहार करना है और यह भी सत्य है कि संसार की सबसे प्राचीन इस आर्य सभ्यता ने परिवार के साथ व्यवहार करना भगवान राम से ही सीखा है।

    भगवान राम अपने युग के सर्वश्रेष्ठ योद्धा थे, स्वयं विष्णु के अवतार थे पर जब जब परिवार पर विपदा आयी, वे सामान्य गृहस्थ की भांति फूट फूट कर रोये वे वन में छोटे भाई भरत से मिले तो लिपट कर इतना रोये कि भरत मिलाप मुहावरा हो गया पिता की मृत्यु का समाचार पाया तो बच्चों की भांति बिलख कर रोये पत्नी का हरण हुआ तो असहाय की भांति पेंड़ पौधों से लिपट कर रोये और उन्हें ढूंढ लेने के लिए पूरी धरती नाप दी युग के सबसे बड़े साम्राज्य से टक्कर लेने अकेले ही चल दिये, और समुद्र तक को बांध दिया जब लक्ष्मण को शक्ति लगी, तो खर-दूषण और कुम्भकर्ण को मारने वाले परमप्रतापी श्रीराम भूमि पर बैठ उनका शीश अपनी जंघा पर रख कर तड़पने लगे।

    यह अपने परिवार के प्रति उनकी निष्ठा थी उनका समर्पण था यदि केवल न्याय की दृष्टि से देखें तो राजमाता कैकई पर राजद्रोह का आरोप बनता था, उनकी एक भूल के कारण अयोध्या के सम्राट की मृत्यु हुई थी। भावी सम्राट चौदह वर्ष के लिए वनवासी हुए थे और साम्राज्ञी को वर्ष भर का अपहरण भोगना पड़ा था पर अयोध्या लौटने के बाद राम उनकी चरणों में लोट गए। कोई क्रोध नहीं, कोई दुर्भाव नहीं कैकई के निर्णय से हुई क्षति उस परिवार की व्यक्तिगत क्षति थी और सबने बिना किसी चर्चा के ही उनको क्षमा कर दिया…।

    वनवास केवल राम का हुआ था पर भोगा पूरे परिवार ने था महलों में पली सीता जिद्द करके पति के साथ गईं और बन -बन भटकीं। लक्ष्मण को अपने भइया के अतिरिक्त कुछ सूझता ही नहीं था, सो उन्होंने वन में राम से अधिक तपस्या की । भरत अयोध्या में रह कर भी वनवासी ही रहे उर्मिला और मांडवी ने परिवार के साथ रह कर भी चौदह वर्ष का वियोग सहन किया और पिता उन्होंने तो पुत्र के प्रेम में स्वयं की ही आहुति दे दी। चौदह वर्ष के दुखों को काटने में पूरा परिवार साथ खड़ा था। दशरथ कुल के हर व्यक्ति में रामत्व था, हर व्यक्ति राम था और जब धराधाम पर अपनी लीला पूरी कर लेने के बाद राम सरयू के जल में उतरे तो उनके साथ सब उतर गए भरत, शत्रुघ्न, उर्मिल, मांडवी, श्रुतिकीर्ति, सारे मित्र, अधिकांश नगरवासी… जैसे साथ रहने के लिए ही सब आये थे गए तो सब चले गए कितना अद्भुत है यह मुँह से अनायास ही निकलता है फैमिली हो तो वैसी हो!

    इस देश में अब भी अधिकांश परिवार वैसे ही होते हैं इस परम्परा ने परिवार के साथ खड़ा होना वहीं से सीखा है हमारे आसपास हमेशा ऐसे समाचार घूमते हैं कि एक भाई की मृत्यु होने पर दूसरे की भी हो गयी बेटे के साथ माँ चली गयी, पुत्र के पीछे पिता चला गया । यह परिवार का मोह है, यह परिवार का जोड़ है दुनिया को वसुधैव कुटुम्बकम का भाव देने वाले भारत के लिए जीवन की हर सांस परिवार के लिए है…।

    Shagun

    Keep Reading

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    An Exemplar of Tolerance: The Unique Encounter Between Saint Dadu and the Daroga

    सहनशीलता की मिसाल: संत और दरोगा की अनोखी मुलाकात

    Meerut's Raj-Rajeshwari

    राजराजेश्वरी मन्दिर की शंकराचार्य ने की थी प्राण-प्रतिष्ठा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026
    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    July 19, 2026
    Powerful teaser for ‘Aryabhata Ka Zero’ released; film to hit theaters on August 7.

    ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    July 18, 2026
    Grand nationwide launch of the Human AI Literacy Mission.

    ह्युमेन एआई लिटरेसी मिशन का देशभर में हुआ भव्य लॉन्च

    July 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading