Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»लखनऊ

    कलाम के सपने को साकार करेगा बुक फेयर

    ShagunBy ShagunSeptember 20, 2022Updated:September 20, 2022 लखनऊ No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 657

    बलरामपुर गार्डन में उन्नीसवां राष्ट्रीय पुस्तक मेला 23 से, नई-पुरानी किताबों, लेखकों पर बहस करेंगे रचनाकार, होंगे विमोचन

    लखनऊ, 20 सितम्बर। करीब डेढ़ दशक बाद फिर बलरामपुर गार्डन अशोक मार्ग में लौट रहा 10 दिवसीय 19वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला यहां 23 सितम्बर से गांधी जयंती के दिन तक चलेगा। पुस्तक मेले का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 23 सितम्बर को शाम पांच बजे करेगें।
    केटी फाउंडेशन और फोर्स वन बुक्स द्वारा आयोजित मेले की मेला स्थल पर आयोजित पत्रकार वार्ता में राजधानी मीडिया के सम्मानित प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए आयोजक मनोज सिंह चन्देल ने बताया कि इस वर्ष की थीम- हर घर पुस्तकालय पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सपने को साकार करने की दिशा में एक और कदम है। सन् 2013 में 11वें पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने बच्चों और नवयुवाओं से मात्र 10 पुस्तकों से ‘होम लाइब्रेरी’ बनाने का आह्वान करते हुए कहा था कि अच्छी पुस्तकें ज़िंदगी भर साथ निभाती हैं।

    गीता, कु़रआन व लाइट फ्रॉम मैनी लैम्प्स सहित पांच पसंदीदा किताबों के नाम गिनाते हुए मिसाइल मैन ने तब था कि माता-पिता और शुरुआती शिक्षक का बच्चों को संस्कारित करने में महत्वपूर्ण योगदान होता है। ज्ञान ही व्यक्ति को महान बनाता है और अच्छी किताबें हमारी परिकल्पना की लौ जगाती हैं कहने के संग तब उन्होंने पुस्तक प्रेमियों से सवाल जवाब का दौर भी क़ायम किया था।

    उन्होंने बताया कि पुस्तक मेले की सफलता का श्रेय भागीदारों, प्रकाशकों एवं बड़ी संख्या में आने वाले पुस्तक प्रेमियों को जाता है। यहाँ आने के लिए कई भागीदार देश के अन्य स्थानों पर आयोजित पुस्तक मेलों को छोड़कर आते हैं। इस वर्ष मेले में पुरानी और दुर्लभ पुस्तकों को लेकर भी एक प्रकाशक आ रहे हैं। पुस्तक प्रेमी अपनी दुर्लभ किताबों को संरक्षित करने के लिए उनकी सेवाओं का लाभ भी मेले में ले सकते हैं। मेले में अलग-अलग क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों का सम्मान भी होगा।

    पुस्तक मेले में प्रवेश निःशुल्क है और मेला पुस्तक प्रेमियों के लिए दो अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रातः 11ः00 बजे से रात्रि 9ः00 बजे तक खुला रहेगा। बलरामपुर गार्डन के भीतर पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था है।

    Shagun

    Keep Reading

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Krishna Gautam’s classy glamour in a blue blazer; the magic of power dressing takes over the red carpet.

    ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम का क्लासी ग्लैमर, रेड कार्पेट पर छाया पावर ड्रेसिंग का जादू

    July 24, 2026
    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    July 24, 2026
    TPS Music Ushers in a New Wave of Romance; A String of Tiwari Sarkar's Songs Set for Release

    TPS Music पर रोमांस गीतों की होगी लगातार बारिश

    July 24, 2026
    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    July 24, 2026
    Union Bank's impressive Q1 profit and Indo MIM's mega IPO: Positive signals for the market.

    यूनियन बैंक का शानदार Q1 मुनाफा और इंडो MIM का मेगा IPO: बाजार में पॉजिटिव संकेत

    July 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading