Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन

    ShagunBy ShagunAugust 9, 2024 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,860

    बदलते हालातो के बीच आखिरकार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा और फिलहाल वहां नए प्रधानमंत्री मोह्हमद यूनुस ने सत्ता की कमान संभाल ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छात्र आंदोलन में करीब तीन सौ जानें जा चुकी हैं और देश भर में बेमियादी कर्फ्यू लगाना पड़ा। सरकारी नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली खत्म करने की मांग को लेकर छात्र उग्र आंदोलन कर रहे थे। इसमें 1971 में मुक्ति संग्राम में भाग लेने वाले सैनिकों के संबंधियों के लिए नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था।

    छात्रों का आरोप है कि इस व्यवस्था में पूर्व सैनिकों के नाम पर सत्तारूढ़ अवामी लीग समर्थकों को ही फायदा पहुंचाते हुए आम स्टूडेंट्स का हक मारा जा रहा है। उधर, पीएम शेख हसीना का कहना था कि प्रदर्शन के नाम पर सरकारी संपत्तियों को हानि पहुंचाने वाले छात्र नहीं, आतंकवादी हैं। रविवार की हिंसा इन्हीं छात्रों और अवामी लीग समर्थकों में हुई। अब आंदोलनकारियों का रोष चरम पर पहुंच गया और भीड़ हसीना के आवास में भी घुस गई। मामला राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है तो कोई ताज्जुब नहीं कि इस आंदोलन को अप्रत्यक्ष रूप से विरोधी दलों का भी समर्थन मिला हो।

    Bangladesh New PM Muhammad Yunus

    शेख हसीना पिछले करीब तीन दशकों से देश की राजनीति के केंद्र में रही थीं लेकिन उनके तमाम निर्णय कई बार काफी विवादास्पद भी रहे थे और उन्हें विभिन्न वर्गों की ओर से आलोचना का शिकार भी होना पड़ा था। कई लोग उन पर तानाशाही से काम करने का भी आरोप लगा रहे थे। हो सकता है कि इसमें कुछ सचाई भी हो लेकिन यह तो तय है कि एक के बाद एक चुनाव जीतते रहने पर भी उनका विरोध एक हिस्से में बढ़ रहा था और अब छात्रों के आंदोलन के नाम पर उसने संगठित रूप ले लिया और उन्हें पद छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा।

    एक रिपोर्ट के अनुसार शेख हसीना अब मुस्लिम देश सऊदी अरब और यूएई जाने की कोशिश में हैं। यही नहीं फिनलैंड को भी वह विकल्प के तौर पर देख रही हैं। वह अपनी छोटी बहन शेख रिहाना के साथ भारत आई हैं और तब से यहीं बनी हुई हैं। उन्हें बुधवार को ही हिंडन एयरबेस से निकालकर किसी सुरक्षित ठिकाने पर रखा गया है।

    बांग्लादेश ने लोकतांत्रिक और सैन्य तानाशाही, दोनों तरह की सत्ता देखी है। इसलिए अब यह देखने की बात होगी। कि वहां की राजनीति आगे चलकर कौन सा मोड़ लेती है।

    फिलहाल बांग्लादेश के नए अंतरिम प्रधानमंत्री मुहम्मद यूनुस ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि हाल ही में इस्लामवादियों द्वारा की गई हिंसा में हिंदुओं, बौद्धों और ईसाइयों सहित अल्पसंख्यकों पर हमला किया गया था।

    Shagun

    Keep Reading

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading