Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    साधु का सिर लज्जा से क्यों झुका ?

    ShagunBy ShagunMay 30, 2021 Hot issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 917

    एक साधु थे। जंगल में रहते थे। एक दिन घूमते हुए वह नदी के किनारे गये। बड़ा रमणीक स्थान था। चारों ओर प्रकृति का साम्राज्य फैला था। सघन वृक्षों पर पक्षी चहचहा रहे थे। संत ने देखा कि एकान्त स्थान पर एक पेड़ के नीचे एक युवक और युवती बैठे हैं। दोनों बड़े आनंदित थे। दोनों के हाथ में एक-एक गिलास था। संत ने सोचा कि इस निर्जन स्थान पर बैठकर ये लोग निश्चय ही मदिरापान कर रहे होंगे और गंदी बातें कर रहे होंगे। शराब पीकर आदमी का दिमाग फिर जाता है। वह बुरी बातें ही सोचता है, बुरे काम ही करता है। आदमी का कितना पतन हो गया है!

    वह यह सब सोच ही रहे थे कि सामने से एक नाव आती दिखाई दी। नदी की धारा बड़ी तीव्र थी। जोर की लहरें उठ रही थीं। अचानक नाव को लहरों का थपेड़ा लगा और वह उलट गई। संत के मुंह से जोर की चीख निकली। उनकी आंखें बंद हो गईं। जैसे ही आंखें खुलीं कि देखते क्या हैं कि जिस युवक को उन्होंने पापी समझ रखा था, वही युवक छलांग लगाकर पानी में कूदा और पांच आदमियों को निकालकर बाहर ले आया। संत खड़े-खड़े देख रहे थे। युवक पास आकर बोला, “महाराज, भगवान की कृपा से पांच आदमियों की तो जान बच गई। अब एक रह गया है।

    उसके प्राण आप बचा लीजिये।” संत को तैरना नहीं आता था। वह कूदने की हिम्मत कैसे कर सकते थे? यह देखकर युवक ने कहा, “स्वामीजी, इंसान के लिए इंसान से बढ़कर और कुछ नहीं है।” इतना कहकर उसने एक छलांग फिर लगाई और अंतिम व्यक्ति को भी बचाकर बाहर ले आया। साधु का लज्जा से सिर झुक गया। जिसे वह पापी समझ रहे थे, उससे बढ़कर पुण्यात्मा उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखा था।

    Shagun

    Keep Reading

    A Flight of Courage

    हौसले की उड़ान

    But this is Banda, everyone here will melt in the heat of selfishness...

    मगर ये बांदा है, स्वार्थ की गर्मी में यहां सब पिघल जायेंगे…

    Why did the Tuesday of the month of Jeth become a big Tuesday in Awadh?

    जेठ माह का मंगल अवध में क्यों बना बड़ा मंगल!

    सत्य और साधना का आध्यात्मिक प्रेम, आज के दौर का दुर्लभ प्रेम

    The sacred soil of Pakharouli—bearing witness to a history that speaks for itself...

    पख़रौली की पावन माटी, जिसका साक्ष्य सुनाती है…

    Uncontrolled flow of speech destroys relationships - Ashutosh Rana

    वाणी का अनियंत्रित प्रवाह संबंधों को मिटा देता है – आशुतोष राना

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Meerut's Raj-Rajeshwari

    राजराजेश्वरी मन्दिर की शंकराचार्य ने की थी प्राण-प्रतिष्ठा

    May 31, 2026
    The First Virtual Party: CJP, Politics, and Conspiracy

    पहली आभासी पार्टी सीजेपी, सियासत और साजिश

    May 31, 2026
    Serving one's elders is nothing short of a blessing.

    अपने बुजुर्गों की सेवा किसी वरदान से कम नहीं

    May 31, 2026
    Monkey Snatches Bag Full of Cash and Climbs a Tree; 500-Rupee Notes Start Raining Down! Sensation Grips Bulandshahr.

    नोटों से भरा बैग छीनकर बन्दर पेड़ पर, फिर बरसने लगे 500-500 के नोट! बुलंदशहर में मचा सनसनी

    May 31, 2026
    On the birth anniversary of Rajmata Ahilyabai Holkar, SP workers paid tribute and remembered her legacy of public welfare.

    राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद कीं उनकी लोककल्याणकारी विरासत

    May 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading