Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मानो या न मानो

    ये मेरे लिए कोई नई बात नहीं है कि आत्माएँ मुझसे संपर्क करती हैं

    ShagunBy ShagunJune 24, 2025 मानो या न मानो No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,034

    मानो या न मानो : कशिश गंभीर का मानना है कि मेरे अनुभव के आधार पर : आत्मा ने मुझे परलोक से संदेश भेजा 

    ये मेरे लिए कोई नई बात नहीं है कि मृत आत्माएँ मुझसे संपर्क करती हैं। वे कुछ विशेष संदेश लेकर आती हैं जिन्हें वे अपने प्रियजनों तक पहुँचाना चाहती हैं। कई बार वे आत्माएँ होती हैं जिनसे मैंने कभी मिलना तो दूर, उनका नाम तक नहीं सुना होता। लेकिन इस बार जो हुआ, वो मेरे लिए भी नया था। इस बार मेरी अपनी बचपन की दोस्त ऋतु (बदला हुआ नाम) की माँ की आत्मा मुझसे संपर्क करने आई – जबकि वो अभी जीवित थीं। पहले तो मैं चौंक गई। ऋतु मेरी बचपन की दोस्त थी, लेकिन शादी के बाद वह काफी बदल गई थी और हम दोनों की बातचीत पूरी तरह से बंद हो गई थी।

    लगभग दस साल हो गए थे हमारी आखरी बातचीत को हम साथ खेला करते थे, मैं अक्सर उसके घर जाती थी। उसी समय मेरी आध्यात्मिक यात्रा ने एक नया मोड़ लिया था। मुझे अपने आध्यात्मिक गुरु की उपस्थिति और मार्गदर्शन की बेहद जरूरत महसूस होने लगी थी। उसी समय मैं बाहरी दुनिया से थोड़ा कट चुकी थी और पूरी तरह ध्यान और साधना में डूबी हुई थी । मैं कशिश गंभीर हूँ- एक आध्यात्मिक शिक्षिका और मार्गदर्शक कई वर्षों से मैं ऐसी आत्माओं से जुड़ती रही हूँ, जो किसी प्रियजन तक कोई सन्देश पहुँचाना चाहती हैं।

    कुछ दिन पहले, ऋतु की माँ की आत्मा मेरे पास आई और मुझसे अनुरोध किया कि मैं ऋतु से संपर्क करूँ और उससे दोबारा बात शुरू करूँ। उन्होंने ऋतु के पारिवारिक जीवन से जुड़ी एक बहुत ही व्यक्तिगत बात बताई और उस पर अपनी चिंता व्यक्त की। मैं शांत बैठी रही हमारी बातचीत दस साल पहले ही बंद हो चुकी थी। फिर मैंने दोबारा वही संदेश महसूस किया और निर्णय लिया कि अब मुझे उससे संपर्क करना चाहिए। मैंने उसका नंबर ढूँढ़ा और उसे कॉल किया। उस वक्त मुझे उसकी माँ की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

    ऋतु ने बताया कि उसकी माँ बहुत बीमार हैं, और उन्होंने अपनी बीमारी को पूरे परिवार से छिपाया हुआ था। वे अस्पताल में भर्ती थीं और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं थीं। सब कुछ स्पष्ट हो मैं समझ गई कि ये आत्मा की पुकार थी – शायद एक प्रार्थना के रूप में- जो मुझ तक पहुंच गई थी। मैंने ऋतु को उसकी माँ की चिंता और पारिवारिक जीवन से जुड़ संदेश बताया। उसने माना कि जो मैंने बताया, वो बिल्कुल सही था और ये बात केवल उसकी माँ को ही पता थी। इसके बाद, ऋतु अपनी माँ से मिलने अस्पताल गई, उन्हें गले लगाया और समय रहते उनके साथ कुछ पल बिता पाई। उसने मुझे दिल से धन्यवाद कहा और मैंने भी अपने भीतर एक शांति महसूस की एक माँ के अनुरोध को पूरा करके, जो शायद अपनी बेटी से जुड़ने का कोई और तरीका नहीं खोज पा रही थी।

    Shagun

    Keep Reading

    A Journey of Humanity: 180 Kilometers of Maternal Love—A Mother's Affection from Saharanpur to Jantar Mantar

    इंसानियत का सफर: 180 किलोमीटर की ममता सहारनपुर से जंतर-मंतर तक माँ की मोहब्बत

    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’: युवाओं को मिलेगा हुनर का नया सहारा

    June 28, 2026
    Devotees throng Khatu Shyam bhajan evening; BJP leader assures women of support

    खाटू श्याम की भजन संध्या में उमड़े भक्त, BJP नेता ने मातृशक्ति को दिया भरोसा

    June 28, 2026
    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading