Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    तितली के संघर्ष की कहानी जो आप को सोचने पर मजबूर कर देगी!

    ShagunBy ShagunSeptember 4, 2017Updated:September 4, 2017 Short Inspirational No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,190

    बहुत समय पहले की बात है, अमन और लोकेश बहुत ही अच्छे दोस्त थे। अमन बहुत ही मेहनत करता था और हमेशा हर काम सही टाइम पर करता था जबकि लोकेश उसके विपरीत था और हर काम बहुत ही लेट करता था । वह बस यही चाहता था की सब कुछ बिना मेहनत के मिल जाये, लेकिन वह यह भूल गया था की जीवन में कठिन मेहनत करना जरूरी है। अगर आप ने अपने जीवन में संघर्ष नहीं किया तो आप अपने जीवन का मतलब ही नहीं समझ पावोगे।

    एक दिन की बात है लोकेश बगीचे में अकेले ही बैठा था, तभी उसकी निगाह पेड़ पर बैठी एक तितली पर गयी। उसी पेड़ की पर टहनी से लटकता हुई एक तितली का कोकून दिखाई दिया, (तितली का अंडा , जिससे उसके बच्चे निकलते है ) । तितली बहुत ही संघर्ष कर रही थी लेकिन वह अपने अंडे से बाहर नहीं निकल पा रही थी । लोकेश यह सब बहुत ध्यान से देख रहा था , उसको बहुत ही मजा आ रहा था | थोड़ी देर बाद शाम हो गयी वह अपने घर चला गया। अगले दिन जब वह फिर आया तो देखा तितली अभी भी अपने अंडे से बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रही थी ।

    कुछ देर तक वह यह सब देखता रहा, जब उससे रहा नहीं गया तो वह घर जाकर एक कैंची ले आया और उसकी लेयर काट दिया और वह तितली बाहर आ गयी। वह बहुत खुश था की उसने तो बहुत ही अच्छा काम किया है लेकिन जब बहुत टाइम हो गया तो वह सोचने लगा की यह तितली उड़ क्यों नहीं पा रहा है । उसने अमन को भी बुलाया और उसको सारी बात बताई, अमन उसकी बात सुनकर बोला तुमने यह बहुत ही गलत किया है। तुमको ऐसा नहीं करना चाहिए था, इस पर लोकेश को गुस्सा आ गया और बोला मैंने क्या गलत किया है।

    फिर अमन ने उसको बताया की यह एक प्राकृतिक तरीका है तितली के अंडे से बाहर आने का, जब तितली अपने अंडे के झिल्ली से बाहर आने का संघर्ष करती है तब उसका पंख मजबूत होता है और वह आसानी से उड़ सकती है। लेकिन अगर वह संघर्ष नहीं करती है तो उसके पंख उड़ने लायक नहीं होते है, जैसा की इस तितली के साथ हुआ है। यह सुनकर लोकेश को बहुत दुःख हो रहा था कि उसने ऐसा क्यों किया, लेकिन एक बात और भी थी जो लोकेश अब यह जान चुका था कि जीवन में संघर्ष करना बहुत ही जरूरी है। नहीं तो आदमी कमजोर हो जाता है और जीवन में आगे नहीं जा पाता है।

    Shagun

    Keep Reading

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    सावन की वापसी और धान के पौधे

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading