Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    सच्ची कहानी : नेपाली हीरो बिपिन जोशी का शव लौटा: ग्रेनेड उछालकर 4 दोस्त बचाए लेकिन हमास के चंगुल में खुद फंस गए – 738 दिनों की जंग हारी!

    ShagunBy ShagunOctober 15, 2025 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Nepali hero Bipin Joshi's body returned
    नेपाली हीरो बिपिन जोशी का शव लौटा: ग्रेनेड उछालकर 4 दोस्त बचाए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 769

    हमास के बंदूकधारियों ने बिपिन को गाजा घसीट ले गए, लेकिन हार न मानी, 26 अक्टूबर को था बर्थडे

    तेल अवीव : क्या आपने कभी सोचा है कि एक साधारण नेपाली छात्र, जो इजरायल में संतरे-नींबू के बागों में काम सीखने आया था, आतंक का सामना करते हुए हीरो बन जाए? लेकिन दुखद अंत – बिपिन जोशी, गाजा में हमास के एकमात्र जीवित हिंदू बंधक, अब हमारे बीच नहीं हैं। सोमवार देर रात हमास ने उनके शव को इजरायली अधिकारियों को सौंप दिया, जब युद्धविराम के तहत 20 जीवित बंधकों की रिहाई के बाद चार मृतकों के शव लौटाए गए। बता दें कि बिपिन का नाम उनमें एक था जिसने 7 अक्टूबर 2023 के हमले में बहादुरी की मिसाल कायम की।

    एक ग्रेनेड, चार जिंदगियां: बिपिन की अमर कहानी

    सितंबर 2023 में नेपाल के कानचनपुर से 22 साल के बिपिन इजरायल पहुंचे। कित्ज़ अलुमिम किबुट्ज़ में कृषि प्रशिक्षण के लिए। 17 नेपाली छात्रों के ग्रुप में वे संतरे-नींबू के बागों की देखभाल सीख रहे थे। लेकिन 7 अक्टूबर को सब उजड़ गया। हमास के हमलावरों ने ग्रेनेड फेंके, तो बिपिन ने बम शेल्टर में छिपे चार दोस्तों की जान बचाने के लिए जिंदा ग्रेनेड उठाया और बाहर फेंक दिया। “अगर वो फट जाता, तो हम सब खत्म हो जाते,” उनके दोस्त धन बहादुर चौधरी ने BBC को बताया। लेकिन खुद घायल हो गए और हमास के बंदूकधारियों ने उन्हें गाजा घसीट ले गए।

    Nepali hero Bipin Joshi's body returned
    नेपाली हीरो बिपिन जोशी का शव लौटा: ग्रेनेड उछालकर 4 दोस्त बचाए

    वीडियो फुटेज में उन्हें शिफा अस्पताल में घसीटते आखिरी बार जिंदा देखा गया। नवंबर 2023 का एक वीडियो, जो परिवार ने हाल ही में जारी किया, बिपिन को हमास के दबाव में खुद का परिचय देते दिखाता है। लेकिन उसके बाद सन्नाटा। 738 दिनों तक परिवार ने उम्मीद जगाई, मां-बहन इजरायल और अमेरिका घूमीं, काठमांडू से लॉबिंग की। लेकिन सोमवार को वादा टूटा: हमास ने चार शव सौंपे जिनमें बिपिन, गाय इलूज, योसी शराबी और डैनियल पेरेज़ शामिल थे। कहा जा रहा है कि अब DNA टेस्ट के बाद शव नेपाल भेजा जाएगा, इजरायल में ही अंतिम संस्कार की तैयारी।

    ट्रेजेडी के आंकड़े में 10 नेपाली शहीद, एक बंधक

    उस हमले में 17 नेपाली छात्रों में से 10 मारे गए, 5 घायल, एक भागा। बिपिन और एक थाई नागरिक ही बंधक बने। नेपाल के राजदूत धन प्रसाद पंडित ने कहा, “शव तेल अवीव पहुंच चुका है।” इजरायली सेना ने उन्हें “नेपाली हीरो” कहा, जिनकी बहादुरी ने कई जानें बचाईं। लेकिन सवाल उठता है कि गाजा के 400 मील लंबे सुरंगों में क्या हुआ?

    हमास का दावा: मौत हो चुकी। परिवार चुप है, लेकिन दुनिया शोक में।

    X पर सलाम: ‘बिपिन, तुम्हारा बलिदान अमर’ X पर #BipinJoshiRIP ट्रेंड कर रहा है। एक यूजर ने लिखा: “ग्रेनेड उछालकर दोस्त बचाए, खुद कुर्बान हो गए। सच्चा हीरो! ” (@NepalVoice , 45K व्यूज)। नेपाली डायस्पोरा ने काठमांडू में कैंडल मार्च निकाला। एक रिपोर्ट के मुताबिक बिपिन 26 अक्टूबर को 25 के होते अब उनकी यादें ही जश्न मनाएंगी।

    #नेपाली हीरो बिपिन जोशी का शव लौटा: ग्रेनेड उछालकर 4 दोस्त बचाए लेकिन हमास के चंगुल में खुद फंस गए
    Shagun

    Keep Reading

    Two RPF Sub-Inspectors honoured for saving the lives of a mother and child on the platform.

    प्लेटफॉर्म पर मां-बच्ची की जान बचाने वाले दो RPF उपनिरीक्षक सम्मानित

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading