Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    क्या इबोला से भी ज्यादा खतरनाक है कोरोना ?

    By March 2, 2020 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 532

    दुनिया में पिछले कुछ दशकों में कई खतरनाक वायरस के हमले हुए। इनसे बड़े पैमाने पर लोगों की मौत भी हुई, जिसका आंकड़ा काफी बड़ा है। पिछले दो-तीन दशकों में इबोला, सार्स और स्वाइन फ्लू को सबसे किलर वायरस माना गया लेकिन माना जा रहा है कि जिस तरह कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल रहा है और बड़े पैमाने पर चपेट में ले रहा है, उसके बाद कहा जा रहा है कि ये अब तक का सबसे खतरनाक वायरस है।

    लंदन के स्कूल ऑफ हाइजीन और ट्रॉपिकल मेडिसिन ने कोरोना वायरस के फैलने का एक मैप तैयार किया है। ये मैप बताता है कि कोरोना वायरस 70 देशों में फैल चुका है। इबोला, सार्स और स्वाइन फ्लू जो पिछले तीन दशक के सबसे खतरनाक वायरस माने गए, वो भी इतने देशों तक नहीं फैल पाए थे।

    बता दें कि कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के शहर वुहान में दिसंबर में हुई। हालांकि उस समय चीन ने उससे सम्बंधित खबरों को दबाने या छिपाने की कोशिश की लेकिन जनवरी आते आते ये बेकाबू हो चुका था। जनवरी में इसकी पहचान कोरोना वायरस फैमिली के नए घातक सदस्य के तौर पर की गई। साथ ही ये खबरें भी आने लगीं कि इसके शिकार बड़े पैमाने पर बढ़ते जा रहे हैं। उसी गति से मरने वालों की तादाद भी बढ़ रही है

    दुनियाभर में 60,000 से ज्यादा लोग चपेट में अगर मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें तो कोरोना वायरस दुनियाभर में 60,000 से ज्यादा लोगों को चपेट में ले चुका है। अकेले केवल चीन में इससे मौतों का आंकड़ा 1600 के आसपास पहुंच रहा है। चीन भरसक कोशिश के बाद भी इस पर काबू नहीं पा सका। चीन द्वारा इस खबर तो दबाने-छिपाने की वजह से ये वायरस दुनियाभर में फैल चुका है, क्योंकि दिसंबर और जनवरी में बड़े पैमाने पर जो लोग चीन आए और वहां से दुनिया के अन्य देशों में गए, वहां ये वायरस भी फैल गया। क्या अभी और बढ़ेगी बीमार और मृतकों की तादाद ब्रिटेन के टैबलॉयड ‘द सन’ के अनुसार फरवरी के मध्य तक पहुंचते पहुंचते ये बीमारी पीक पर पहुंच चुकी है। बीमारों के साथ मृतकों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

    लंदन के जिस हाइजिन और ट्रॉपिकल मेडिसिन स्कूल ने जो मैप तैयार किया है, वो वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेश के आंकड़ों के साथ रियल टाइम स्थिति को दर्शाता है। इस पर तुरंत पता लग जाता है कि कोरोनावायरस के मरीजों की दुनियाभर में क्या स्थिति है। 25 देशों में फैल चुकी है बीमारी फिलहाल ये मैप दिखा रहा है कि ये वायरस चीन की सीमा को पार करता हुए 25 देशों में फैल चुका है। आने वाले समय में प्रभावित देशों की संख्या और बढ़ेगी। जबकि अब चीन में बीमारों की संख्या रोज हजारों की तादाद में बढ़ रही है।

    शोधकर्ताओं का कहना है कि इसमें सबसे चिंताजनक बात ये है कि जिन लोगों को बीमारी हो रही है, उनमें इसके संकेत काफी देर से देखने को मिलते हैं, उन्हें खुद नहीं मालूम होता कि वो ये बीमारी साथ लेकर चल रहे हैं। इबोला की क्या स्थिति थी 2014 में जब दुनियाभर में इबोला महामारी ने दस्तक दी तो इसने 26800 लोगों को प्रभावित किया, जिसमें 40 फीसदी लोग मारे गए लेकिन उसका असर भौगोलिक तौर पर सीमित था।

    ये वायरस आमतौर पर पश्चिमी अफ्रीका के तीन देशों तक ज्यादा फैला रहा। स्वाइन फ्लू से कितनी मौतें स्वाइन फ्लू का प्रकोप 2009 में देखा गया। हालांकि उससे बहुत कम लोग प्रभावित हुए लेकिन उसने दुनिया के हर देश और जगह पर मौजूदगी दिखाई। स्वाइन फ्लू से करीब छह करोड़ प्रभावित हुए। माना जाता है कि 01-02 लाख मौतें हुई। हालांकि कोरोना वायरस से इतने लोग ना तो बीमार नजर आ रहे हैं और न ही मौतों की संख्या इतनी ज्यादा लेकिन ये उन्हीं भौगोलिक इलाकों में फैलाव कर रहा है, जिसमें सार्स वायरस फैला था। इसका केंद्र सार्स की तरह ही चीन है और ये वहां से एशिया, आस्ट्रेलिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में पहुंच चुका है। सार्स का क्या असर हुआ था सार्स वर्ष 2003 के दौरान चीन से फैला था। उसकी वजह से करीब 1500 से 2000 लोगों की जान गई थी। ये बीमारी भी चीन से फैली थी। माना गया था कि वहां ये वायरस किसी जानवर या बर्ड मनुष्यों में पहुंचा और फिर हवा के जरिए फैलने लगा। कोरोना में आगे क्या होगा ये एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल रहा है।

    खबरों के अनुसार ये खांसने या छींकने से हवा के जरिए फैल रहा है। दुनियाभर में साइंटिस्ट इसकी दवा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक इसमें सफलता नहीं मिल सकी हैं। एक बार इससे गंभीर तौर पर बीमार होने के बाद इसमें बचने की संभावना कम नजर आई है। ये भी माना जा रहा है कि बीमारी अप्रैल तक जारी रहेगी। क्योंकि तब तक मौसम ठंडा रहेगा। जैसे जैसे तापमान बढेगा. कोरोना वायरस का खतरा कम होने लगेगा।

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading