Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ज़रा हटके

    इंसानियत की वो मिसालें जो सरहदें और तकदीर दोनों को चुनौती देती हैं

    ShagunBy ShagunDecember 11, 2025 ज़रा हटके No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Examples of humanity that challenge both borders and destiny.
    फोटो : सोशल मीडिया से साभार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,018

    आज के दौर में जब खबरें ज्यादातर नफरत, राजनीति और तनाव से भरी होती हैं, तब कुछ कहानियाँ ऐसी आती हैं जो दिल को छू जाती हैं और याद दिलाती हैं कि इंसानियत अभी जिंदा है। दो ऐसी ही कहानियाँ पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल हुईं एक पाकिस्तान की 13 साल की अफसीन गुल की और दूसरी हरियाणा के एक युवा बिजनेसमैन की। दोनों में दर्द अलग था, लेकिन दोनों में उम्मीद और प्यार एक ही था।

    पहली कहानी दिल्ली के अपोलो अस्पताल के सीनियर प्लास्टिक सर्जन डॉ. राजगोपाल कृष्णन की। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की अफसीन गुल को बचपन में चोट लगी थी। गर्दन 90 डिग्री तक मुड़ गई थी। चलना, बैठना, खाना पीना सब असंभव सा हो गया था। परिवार ने हार मान ली थी, लेकिन डॉ. राजगोपाल ने नहीं मानी। बिना एक पैसा फीस लिए, चार जटिल सर्जरी कीं। आज अफसीन सीधी गर्दन करके स्कूल जा रही है, हंस रही है, जिंदगी जी रही है।

    फोटो : सोशल मीडिया से साभार

    इस मामले में कैप्टन विजय सैनी ने ठीक लिखा – ये कोई पहला मामला नहीं है। रोहिणी, कनवालजीत, आयशा, रिदा, अहमद – दर्जनों पाकिस्तानी बच्चे भारतीय डॉक्टरों के हाथों नई जिंदगी पा चुके हैं। जब पाकिस्तान में लोग मजहब के नाम पर गला काटने की बात करते हैं, तब भारत के ये डॉक्टर बिना देश-धर्म देखे बिना सिर्फ इंसानियत के नाम पर जान बचा रहे हैं। ये वो मिसालें हैं जिन पर अपना और अपने देश का सिर खुद-ब-खुद ऊँचा हो जाता है।

    फोटो : सोशल मीडिया से साभार

    दूसरी कहानी हरियाणा के सिरसा की है। एक संपन्न बिजनेसमैन गांव जा रहा था। रास्ते में बैल से टक्कर। एक्सीडेंट इतना भयानक कि एक साल तक कोमा में रहा। डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। लेकिन मां-बाप और पत्नी ने जवाब नहीं दिया। पिता ने तीन किले जमीन बेच दी, पत्नी ने दिन-रात बिस्तर के पास खड़े रहकर सेवा की। साढ़े तीन साल बाद वो युवक आज न सिर्फ चलने लगा है, बल्कि उसने हरियाणा CET का पेपर भी क्लियर कर लिया है।

    ये परिवार की ताकत है। आजकल की दुनिया में जहाँ 10 दिन पति बीमार पड़े तो कुछ पत्नियाँ कहती हैं – “बेटे को संभालो, मैं जा रही हूँ”, वहीं ये महिला साढ़े तीन साल तक अपने पति को दोबारा जिंदगी लौटा रही है। ऐसे मां-बाप, ऐसी पत्नी को सलाम करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।

    दोनों कहानियों में एक बात कॉमन है – जब बाकी सब ने हार मान ली, तब कुछ लोग नहीं माने। एक तरफ डॉक्टर थे जिन्होंने “दुश्मन मुल्क” की बच्ची को अपनी बेटी समझा, दूसरी तरफ परिवार था जिसने मौत को भी मात दे दी।

    ये कहानियाँ सिर्फ व्यक्तिगत जीत नहीं हैं। ये उस इंसानियत की जीत हैं जो न सरहद मानती है, न तकदीर। अफसीन की मुस्कान और उस हरियाणवी युवक का CET क्लियर करना हमें याद दिलाता है कि दुनिया में अभी भी फरिश्ते मौजूद हैं , कभी व्हाइट कोट में, कभी साड़ी या कुर्ते में।

    बस जरूरत है इन कहानियों को आगे बढ़ाने की। क्योंकि नफरत की आवाजें खुद-ब-खुद तेज होती हैं, लेकिन इंसानियत की कहानियों को हमें ही बुलंद करना पड़ता है।

    नमन है डॉ. राजगोपाल को। नमन है उस हरियाणवी परिवार को। और नमन है हर उस इंसान को जो दूसरों की जिंदगी में रोशनी बनकर आता है।

    इन कहानियों से बड़ा कोई राष्ट्रगान नहीं।
    इन मुस्कानों से बड़ी कोई जीत नहीं।

    Shagun

    Keep Reading

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading