Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    दुनिया के वो सात अजूबे जिन पर आपको नाज़ है

    ShagunBy ShagunSeptember 1, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 846

    दुनिया के प्राचीन सात अजूबों में गीज़ा के पिरामिड, बेबीलॉन के झूलते बाग, ओलम्पिया में जियस की मूर्ति, अर्टेमिस का मन्दिर, माउसोलस का मकबरा, रोडेस कि विशालमूर्ति और ऐलेक्जेन्ड्रिया के रोशनीघर शामिल थे। वर्तमान में गीज़ा के पिरामिड के अलावा अन्य सभी अजूबे ध्वस्त हो चुके हैं।

    वर्तमान के विश्व के सात आश्चर्य ये हैं:

    चीन की दीवार:

    चीन की उत्तरी सीमा पर बनाई गई यह दीवार दुनिया की सबसे लंबी मानव निर्मित रचना है। यह करीब 6500 किलोमीटर लंबी है और इसकी ऊंचाई 35 फीट है। यह दीवार चीन को सुरक्षा देती है। इस दीवार का निर्माण पांचवी सदी ईसा पूर्व में शुरू हुआ और 16वीं सदी तक जारी रहा।

    जार्डन का ‘पेटा’:

    पश्चिमी एशिया के जॉर्डन में स्थित पेट्रा एक ऐतिहासिक शहर है। यह लाल बलुआ पत्थरों से बनी इमारतों के लिए प्रसिद्ध है। यहां मौजूद इमारतों में 138 फुट ऊंचा मंदिर, ओपन स्टेडियम, नहर तालाब आदि शामिल हैं। यहां की इमारतों की दीवारों पर हुई नक्काशी बेहद खूबसूरत है।

    क्राइस्ट द रिडीमर:

    ब्राजील के रियो डी जेनेरो में कार्कोवैडो पर्वत की चोटी पर जीसस क्राइस्ट की ‘क्राइस्ट द रिडीमर’ नाम की मूर्ति स्थित है। करीब 32 मीटर ऊंचे इस स्टैच्यू का वजन 700 टन है। इसका निर्माण 1922 से 1931 के बीच किया गया था।

    ताजमहल:

    मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज़ महल की याद में ताजमहल का निर्माण करवाया था। बेपनाह मोहब्बत की निशानी ताजमहल को बनकर तैयार होने में करीब 20 साल का वक्त लगा था। ताज को मुगल शिल्पकला का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसी खूबसूरत इमारत दोबारा न बन सके इसलिए शाहजहां ने निर्माण पूरा होने के बाद कारीगरों के हाथ काट दिए थे। मालूम हो कि भारत का ताजमहल 2007 में विश्व के सात आश्चर्य में शामिल किया गया था।

    रोम का कॉलोसियम:

    यह एक विशाल स्टेडियम है। इसका निर्माण 70वीं सदी में सम्राट वेस्पेसियन ने शुरू करवाया था। कहा जाता है कि इस स्टेडियम 50 हजार लोग जंगली जानवरों और गुलामों के बीच खूनी लड़ाई का खेल देखते थे। इस स्टेडियम की वास्तुकला ऐसी है कि इसकी नकल करना संभव नहीं है।

    चिचेन इट्ज़ा के पिरामिड:

    मेक्सिको में स्थित चिचेन इट्ज़ा माया सभ्यता के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक है। यहां कुकुल्कन का पिरामिड, चाक मूल के मंदिर, हजार पिलरों का हॉल और कैदियों के लिए बनाए खेल के मैदान आज भी देखे जा सकते हैं। यहां स्थित कुकुल्कन का पिरामिड है जो 79 फीट ऊंचा है, जिसकी चारों दिशाओं में 91 सीढयिां हैं। इसकी हर सीढ़ी साल के एक दिन का प्रतीक है, इस पिरामिड के ऊपर बना चबूतरा साल के 365वें दिन का प्रतीक है।

    माचू पिच्चू:

    दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में जमीन से 2430 फीट ऊंचाई पर माचू पिच्चू नाम का शहर है जिसे 15वीं शताब्दी में बसाया गया था। एंडीज पर्वतों के बीच यह शहर इंका सभ्यता का है।

    • विनय मोहन ‘खारवन’, सेक्टर 18, जगाधरी, हरियाणा से 

    Shagun

    Keep Reading

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Lost a leg, but not the spirit! Undertaking the Kanwar Yatra with a prosthetic leg.

    एक पैर गंवाया, हौसला नहीं! कृत्रिम पैर से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AIM Congress 2026 से पहले AIM Global Foundation का भारत दौरा, UAE-भारत निवेश बढ़ाने पर जोर

    August 14, 2026
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading