Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    तनाव युक्त जीवन से नवयुवकों में तेजी से बढ़ रहा है आत्महत्या का ग्राफ, जिनमें परीक्षा के तनाव का प्रतिशत अधिक

    ShagunBy ShagunJune 22, 2024Updated:June 22, 2024 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,044

    राहुल कुमार गुप्ता

    सफलता ही संपूर्ण जीवन नहीं है। सफलता जीवन का मात्र एक पहलू है। जबकि दूसरा अहम पहलू असफलता है। सफलता और असफलता दोनों ही अंतरिक्ष की तरह बड़ी व्यापक हैं। इनका कहीं एक जगह ठौर ठिकाना नहीं। सफलता अगर इच्छाओं का अंतरिक्ष है तो असफलता जीवन के विभिन्न पहलुओं का संगम है।जिस प्रकार हमारी इच्छाएं असंतृप्त हैं उसी प्रकार सफलता भी। जो सदैव के लिए कभी पूरी हो ही नहीं सकती। हमे़ सफलता के एक या दो किनारे पाने पर जीवन में थोड़ा विराम और संतुष्टि जरूर मिलती है लेकिन जीवन फिर तमाम तरह के संघर्षों से दो-चार होने के लिए तैयार होता है।

    असफलता भी जीवन का अहम पहलू है यह बहुत से अनुभव प्रदान करती है। जिससे आगे आने वाली पीढ़ी या आप से जुड़े लोगों के पथ पर संघर्ष कंटकों को साफ कर ये प्रगति रूपी पुष्प की बारिश करती है।

    सफलता वही सुंदर है जो मानवता को बढ़ावा दे, अगर असफलता भी मानवता को बढ़ावा देती है, समाज को सकारात्मक प्रेरणा देती है तो वो सफलता से भी लाख गुना बढ़कर है। सफलता के लिए मन से प्रयास करना एक सकारात्मक पहलू है, उचित परिणाम न मिलने पर अपना जीवन तनाव युक्त कर लेना, जीवन का उद्देश्य ये कतई नहीं है। श्री कृष्ण जी के द्वारा गीता में दिए ज्ञान की कर्म करना चाहिए पर परिणाम की चिंता नहीं। यह वास्तव में बहुत ही मनोवैज्ञानिक फैक्टर है। जीवन के मूल्य उद्देश्य से भटकाव और तनाव से बचाने के लिए।
    आज तनाव के चलते बहुत से लोग बहुत से रोगों से ग्रस्त हो असमय ही काल के गाल में समा रहे हैं। या जीवन से त्रस्त होकर खुदकुशी कर रहे हैं। ये मानव जीवन ही अपने आप में एक सफलता है जिसे हम कई योनियों में जन्म लेने के बाद प्राप्त करते हैं और फिर उन्हीं माया में पूर्व की भांति ग्रसित हो ईश्वर से दूर अन्य जीवों की भांति जीवन जीने में लग जाते हैं।

    सफलता और असफलता जीवन के दो पहलू हैं। ये साथ साथ चलते हैं। एक हाथ में सफलता और एक हाथ में असफलता होती है। हम अपनी प्रकृति के हिसाब से मार्ग चुनेंगे तो सफलता के पुष्प मिलते हैं और अपनी प्रकृति के विपरीत तो अक्सर असफलता के कंटकों का मार्ग मिलता है। मछली अगर परिंदों को देखकर उड़ने का प्रयास करेगी तो उसे असफलता ही हाथ लगनी है और परिंदे यदि पानी के अंदर मछली को देखकर तैरने का प्रयास करें तो उन्हें भी असफलता मिलनी तय है। अगर अपनी प्रकृति जान कर हम उस मार्ग पर ही बढ़ें तो वो छोटा मार्ग हो या बड़ा सफलता छोटी हो या बड़ी सब कुछ भाता है वो भी बिना तनाव के। सफलता और असफलता के फलसफे से इतर और इन सबसे परे सबसे सरल और सहज है अपने ईश्वर अपने प्रिय का चिंतन!

    जो जीवन को सही मार्ग पर ले जाता हैं चाहे वो मार्ग सफलता का हो या फिर असफलता का। जीवन वही सुंदर है जहां प्रेम, समर्पण, भक्ति और मानवीय संवेदनशीलता है। यही मानव जीवन का उद्देश्य है।

    गोपाल दास नीरज जी की ये पंक्तियां भी मानव जीवन के संघर्ष में असफलता के बीच सफलता की रोशनी दिखाने का कार्य करती है।

    कुछ सपनों के मर जाने से
    जीवन नहीं मरा करता है।
    एक पानी के बह जाने से
    सावन नहीं मरा करता है।

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026
    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading