Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    जब शरीर स्वस्थ रहेगा तभी तो काम कर पाओगे?

    ShagunBy ShagunMay 23, 2024 ब्लॉग No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,390

    आज के युवाओं में काम करने को लेकर एक खास किस्म का जुनून होता है। इसके पीछे उनका मकसद यह रहता है कि वे जल्द तरक्की की सीढ़ियां चढ़ें और कामयाबी के साथ ज्यादा से ज्यादा पैसा कमा कर अच्छी जिंदगी जीने लायक बन सकें और समाज में सम्मान प्राप्त कर सकें। इसी के चलते वे अपने बाकी सारे शौक छोड़कर घंटों बैठे काम करते रहते हैं। लगन के साथ काम करना अच्छी बात है लेकिन हर चीज की सीमा होती है। फिर शरीर की अपनी जरूरतें होती हैं। लगातार घंटों बैठे काम करने से शरीर और मस्तिष्क को वह ताजगी नहीं मिल पाती जो उसके लिए आवश्यक है। शारीरिक गतिविधियों का अभाव बहुत सारी समस्याओं का कारण बन जाता है।

    एक रिसर्च के अनुसार घंटों बैठकर काम करने से युवाओं में आजकल अवसाद बढ़ रहा है क्योंकि एक ही जगह पर ज्यादा देर काम करने से उनमें चिंता और तनाव सामान्य से पांच गुना अधिक बढ़ जाता है। साथ ही चिड़चिड़ेपन में भी वृद्धि हो जाती है।

    इस शोध में जिन महिलाओं और पुरुषों को शामिल किया गया, उन्हें कोई बीमारी नहीं थी लेकिन गतिहीन जीवन शैली और घंटों बैठकर काम करने की इनकी आदत से इनकी मनोदशा और व्यवहार में परिवर्तन पाया गया। ये समस्याएं इसलिए स्वाभाविक हैं क्योंकि चिकित्सा विज्ञान शारीरिक श्रम और गतिशीलता को स्वास्थ्य के लिए जरूरी मानता है। भारतीय संस्कृति में तो इस पर काफी जोर दिया गया है। स्कूलों में खेल और शारीरिक प्रशिक्षण का एक विषय अलग से होता है। जब शरीर स्वाभाविक गतिशीलता से वंचित हो जाता है तो तमाम समस्याएं वैसे ही पैदा होने लगती हैं। लगन से और ज्यादा काम करना अच्छी बात है पर शरीर को ताजगी देते रहना भी उतना ही आवश्यक है।

    Shagun

    Keep Reading

    कौवे से पंगा न लीजियेगा क्योंकि कौवे कभी चेहरा भूलते नहीं!

    The Plight of Noida's Workers: 12 Hours of Bonded Labor for ₹10,000–₹13,000—Protests Now Escalate to Violence

    नोएडा के श्रमिकों का दर्द: 10-13 हज़ार पर 12 घंटे की बंधुआ मजदूरी, अब हिंसा तक पहुंचा प्रदर्शन

    7 Amazing Benefits of Eating Water Chestnuts – From Anemia to Diabetes

    सिंघरी खाने के 7 अद्भुत फायदे – एनीमिया से डायबिटीज तक

    Asha Bhosle: The End of the Golden Era of Singing

    आशा भोसले: गायकी के स्वर्णिम युग का अन्त

    Mathura: Boat capsizes in Yamuna; 10 pilgrims from Punjab dead, 5 still missing.

    वृंदावन यमुना नाव हादसा: लापरवाही की एक और कीमत

    नेपाल नवजागरण की खुशबू फैल रही दूर देशों में!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    An Era Fading Before Our Eyes: The Legacy of Baberu!

    आँखों के सामने ओझल होता एक युग: बबेरू की वो विरासत!

    April 14, 2026
    Saudi Arabia issues a stern warning to the US: Lift the blockade on the Strait of Hormuz, or oil supplies will be cut off! — Trump also faces a massive setback from China.

    सऊदी अरब ने अमेरिका को साफ चेतावनी दी: होर्मुज ब्लॉकेड हटाओ, वरना तेल सप्लाई रुक जाएगी!, ट्रंप को चीन से भी ज़बरदस्त झटका

    April 14, 2026
    Akhilesh issues a stern warning to those vandalizing Baba Saheb's statue: "This is a long battle, and it will be fought with determination."

    बाबा साहेब की मूर्ति खंडित करने वालों को अखिलेश की बड़ी चेतावनी ‘ये लड़ाई लंबी है, मजबूती से लड़ी जाएगी’

    April 14, 2026

    कौवे से पंगा न लीजियेगा क्योंकि कौवे कभी चेहरा भूलते नहीं!

    April 14, 2026
    Chief Minister Yogi Adityanath addresses public grievances during 'Janata Darshan'.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएँ

    April 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading