पल्लेकेल, 16 अगस्त अपने दस साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में उतार चढाव से गुजरने और अभी तक भी टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाने वाले रोहित शर्मा भारतीय एकदिवसीय टीम का उप कप्तान नियुक्त किये जाने से बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। वनडे में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले रोहित को टेस्ट श्रृंखला में खेलने का मौका नहीं मिला और वह रविवार से शुरू होने वाली पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में इसकी भरपायी करना चाहते हैं। रोहित ने आज कहा, ‘ ‘पहली बात, उप कप्तान नियुक्त किया जाना बहुत बडा सम्मान है। दस साल…
Author: Shagun
मुम्बई, 13 अगस्त। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने दो वर्षीय पुत्र यानी को स्कूल के जन्माष्टमी समारोह में भगवान कृष्ण की भूमिका मिलने पर भावविभोर हैं और इसके लिए उन्होंने स्कूल को धन्यवाद दिया हैं। 43 वर्षीय अभिनेता ने ट्वीटर पर अपने बच्चे की तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह विष्णु के अवतार की वेशभूषा में अपने हाथों में बांसुरी लिये हुए है। नवाज ने अपने बच्चे की तस्वीर के साथ लिखा ‘मेरे पुत्र को ‘ नटखट नंदलाला ‘ का चरित्र निभाने का मौका देने के लिए मैं स्कूल का शुक्रगुजार हूं। ” हालांकि नवाज के बेटे के लिए कान्हा का…
किसी होटल का एक हिस्सा अगर एयर कंडीशनर (एसी) है तो वहां से खाना पैक कराकर ले जाने या उसके गैर-एसी क्षेत्र में भोजन करने पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। एक जुलाई से लागू माल एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में गैर-एसी रेस्तरां में खाने पर 12 प्रतिशत शुल्क का प्रावधान किया गया है। वहीं एसी रेस्तरां और शराब परोसने का लाइसेंस रखने वालों से 18 प्रतिशत जबकि पांच सितारा होटलों पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने जीएसटी पर बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न (एफएक्यू) के जरिये स्पष्ट किया है कि जिस…
कोच्चि, 13 अगस्त स्थानीय प्रशासनिक मंत्री के टी जलील ने पास के नेदुमबासरी स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से आज 300 हज यात्रियों वाली इस सीजन की पहली उडान को सउदी अरब के लिए रवाना किया। 300 हज यात्रियों वाला सउदी एयरलाइन का यह विमान सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर रवाना हुआ। इसमें 139 पुरष और 161 महिलाएं शामिल हैं। इस वर्ष नेदुमबासरी हवाईअड्डे से 11,800 हजयात्री हज करने जाएंगे। इनमें लक्षद्वीप के 305 श्रद्धालु और पॉन्डिचेरी के क्षेत्र माहे से 32 हाजी शामिल हैं। मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने कल हवाईअड्डे पर हज कैंप का उद्घाटन किया था। अपने भाषण में…
नोएडा, राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा जेपी इंफ्राटेक को दिवालिया की सूची में डालने के बाद घबराये हजारों खरीददारों ने आज जेपी ग्रुप के सेक्टर-128 स्थित दफ्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। जब जेपी के सुरक्षाकर्मी ने खरीददारों को अंदर घुसने से रोका तो वे भडक उठे और बैरीकेड एवं गेट तोडकर अंदर घुस गये। खरीददारों का आरोप है कि जेपी पर बैंकों का आठ हजार 365 करोड रूपया बकाया है। जबकि खरीददार जेपी ग्रुप को अब तक 20 हजार करोड रूपए से ज्यादा दे चुके हैं। उनकी मांग है कि बैंकों का पैसा चुकाने से पहले उनकी गाढी कमाई…
लखनऊ। शहर में भव्य स्तर पर जश्न ए आजादी मनाने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 13 से 15 अगस्त तक तीन दिन चलने वाले उत्सव की जानकारी समिति के अध्यक्ष निगहत खान, महामंत्री मुरलीधर आहूजा और कोषाध्यक्ष नानक चंद लखमानी ने देते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश का सबसे बड़ा त्योहार होना चाहिए। बस इसी भावना के साथ यह समिति गठित की गई है। शनिवार को मीडिया से बातचीत में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 13 अगस्त को सुबह 9 बजे से 2 बजे तक मेघा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर दशमेश पब्लिक स्कूल आलमबाग में लगेगा।…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर तथा इसके आसपास में बच्चों की मौतें एक्यूट इंसेफिलाटिस से हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इंसेफिलाटिस बीमारी गंदगी के कारण फैलती हैं जिसके कारण भयानक दुष्परिणाम सामने आते हैं। श्री योगी आज यहां ‘गंगा ग्राम सम्मेलन एवं स्वच्छता रथ कार्यक्रम’ के दौरान कहा कि गंदगी के कारण ही बीमारियां होती हैं। हमारे आसपास गंदगी होने के कारण ही बीमारियां फैल रही हैं। गोरखपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में इंसेफिलाइटिस बीमारी का वायरस आसपास की गंदगी तथा गंदे पानी में पनपता है। जिसके कारण लोग बीमार होते हैं। उन्होंने कहा…
सुपरस्टार अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा ‘ ने रिलीज होने के पहले ही दिन 13 करोड रुपये की कमाई की है। फिल्म निर्माताओं की ओर से जारी अधिकारिक बयान के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 13.10 करोड रुपये की कमाई की। यह फिल्म देश भर के 3,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म उद्योग के विशेषज्ञ और कारोबार विश्लेषकों को आशा है कि व्यंग्य आधारित इस कॉमेडी फिल्म को लोगों की तारीफों से व्यावसायिक रूप से फायदा मिलेगा। विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छुट्टियों की वजह से यह फिल्म सप्ताहांत…
देश की प्रमुख पुस्तक मॉल कंपनी सपना ग्रुप की अगले पांच साल में देश भर में 50 और ‘बुक स्टोर ‘ खोलने की योजना है। सपना ग्रुप आफ इंडिया के अध्यक्ष निजेश शाह ने यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी के इस समय 15 स्टोर हैं जिनमें से ज्यादातर कर्नाटक में है। कंपनी की 150 करोड रपये के निवेश से 50 और स्टोर खोलने की योजना है। उन्होंने कहा कि औसतन एक स्टोर खोलने के लिए 2.5 से तीन करोड रपये के निवेश की जरूरत होती है। कंपनी अपनी विस्तार योजना के तहत 100 सपना एक्सप्रेस…
उन्नाव, भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कालेज की घटना को दुखद बताते हुए आज कहा कि यह असामान्य घटना है, इसमें हुई मौतें स्वाभाविक नहीं हैं और इस घटना में जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त कार्वाई हो। साक्षी महाराज ने स्वास्थ्य महकमे पर बडा सवाल खडा करते हुए कहा कि गोरखपुर मेडिकल कालेज में हुई मौतें सामान्य नहीं हैं। जिस व्यक्ति ने पैसे न देने का बहाना बनाकर गैस की आपूर्ति बंद कर दी। ऐसे लोगों और जो इन मौतों के लिये जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ जांच कराकर प्रदेश सरकार को कडी…










