विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक भारत 2025 तक क्षयरोग (टीबी) को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है जिसमें डब्ल्यूएचओ उसकी मदद करेगा। इस लक्ष्य को पाने में वह भारत सरकार के साथ मिलकर इस जानलेवा बीमारी से लडने के लिए नीतियां विकसित करेगा। विश्व स्वास्थ्य इकाई ने दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्र के देशों को 2030 तक टीबी खत्म करने की वर्तमान गति को बनाए रखने के लिए कहा है ।उसने उनके संकल्पों की सराहना की और सभी देशों से राष्ट्रीय योजनाओं को मार्च में दिल्ली के लिए जारी की गई कार्य योजना के साथ मिलाने और उनकी समीक्षा…
Author: Shagun
बीते चुनाव में सरोजनीनगर से बसपा प्रत्याशी शिव शंकर सिंह शंकरी के समर्थन में इलाके के बसपाईयो में पार्टी से इस्तीफा देने की होड़ लग गई। गुरूवार को कानपुर रोड के कटी बगिया स्थित कैम्प कार्यालय पर पार्टी के पूर्व जिला प्रभारी सतगुरू शरण रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में दर्जनों पदाधिकारियों सहित तीन जिला पंचायत सदस्यों व बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बसपा की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने का ऐलान किया। इस दौरान सभी ने पार्टी मुखिया मायावती पर डॉ बीआर अम्बेडकर व बसपा संस्थापक कांशीराम के मिशन से भटकने का आरोप…
सरकार लगभग साढे पांच लाख गांवों में मार्च 2019 तक वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम कर रही है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 3700 करोड रपये है। दूरसंचार सचिव अरूणा सुंदरराजन ने एक साक्षात्कार में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘ढाई लाख ग्राम पंचायतों में मार्च 2019 तक वाईफाई सुविधा के लिए टेंडर सितंबर महीने में जारी होने की संभावना है। ‘ ‘इसका मतलब यह हुआ कि अगर हम हर ग्राम पंचायत में वाईफाई सुविधा उपलब्ध करवाते हैं तो वास्तव में 5.5 लाख गांवों को मोबाइल ब्रॉडबैंड की सुविधा मिल सकेगी। ‘ ‘ सरकार को उम्मीद…
लखनऊ। स्टार उत्सव चैनल ने सितंबर माह में तीन नये शोज का प्रसारण शुरू करने की घोषणा की है। स्टार उत्सव पर दो सितंबर से साड्डा हक का प्रसारण शुरू किया गया है। इसमें ‘संयुक्ता’ की कहानी दिखाई गई। 23 सितंबर से पारिवारिक ड्रामा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और तीन भाईयों की कहानी इश्कबाज का प्रसारण शुरू होगा। इश्कबाज युवाओं एवं परिवारों में बेहद चर्चित शो है। शुरू में तीन ओबेरॉय भाईयों की कहानी पर ध्यान केन्द्रित किया जाता है और बाद में यह शिवाय एवं अनिका की कहानी पर आधारित हो जाती है। मारवाड़ी घर की घटनाओं से…
सभी धर्मों में अनेको कुरीतियाँ प्रचलित होती है और हिन्दू धर्म में भी ऐसी ही अनेकों कुरीतियाँ प्रचलित है जिनका कोई भी तर्क मौजूद नहीं है लेकिन फिर भी वे वर्तमान में भी अनवरत जारी है। मृत्युभोज भी एक ऐसी ही कुरीति है जिसे वर्तमान में बंद किये जाने की आवश्यकता है। मृत्युभोज खाने एवं खिलने की परम्परा हजारो सालो से कायम है लेकिन आज हम आपको बताएंगे की आखिर क्यों मृत्युभोज नहीं खाना चाह हिन्दू धर्म में मुख्य 16 संस्कार बनाए गए है, जिसमें प्रथम संस्कार गर्भाधान एवं अन्तिम तथा 16वाँ संस्कार अन्त्येष्टि है। इस प्रकार जब सत्रहवाँ संस्कार…
सोल, 4 सितंबर: उत्तर कोरिया द्वारा अबतक का सबसे बडा परमाणु परीक्षण करने और अपने पास हाइड्रोजन बम होने का एलान करने के बाद अपनी रक्षा को चाक चौबंद कर चुके दक्षिण कोरिया ने आज कहा कि उत्तर कोरिया संभवत: दूसरे मिसाइल लांच की तैयार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण कोरिया तथा अमेरिका और टर्मिनल हाई अल्टीट्यूड एरिया डिफेंस मिसाइल लांचरों को तैयार करेगा । इससे चीन खफा हो गया है। इससे पहले दक्षिण कोरिया ने यह प्रतीत कराने के लिए अभ्यास के तहत कई बैलेस्टिक मिसाइलें दागी कि जैसे वह उत्तर कोरिया…
पटना, चार सितंबर : बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जदयू के शामिल नहीं होने के बारे में आज कहा कि उनकी पार्टी का केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होना मीडिया की अटकलबाजी थी जबकि ऐसी कोई बात ही नहीं थी। मुख्यमंत्री आवास में लोक संवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ये तो मीडिया के द्वारा चर्चा में लाया गया था।जदयू हाल ही में राजग में शामिल हुई है। इस विषय पर न तो गौर किया गया था और न ही मन में इच्छा थी और न ही अपेक्षा रही। नीतीश…
लंदन, 4 सितम्बर : पाकिस्तान में शिक्षा के अधिकारों की लडाई लडने वाली कार्यकर्ता और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला यूसुफजई ने शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आंग सांग सू की से म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ ‘शर्मनाक’ हिंसा की निंदा करने का आह्वान करते हुए कहा कि इस हिंसा की उनके (सू की) द्वारा निंदा किये जाने का ‘विश्व इंतजार कर रहा है।’ 20 वर्षीय मलाला ने म्यांमार की इस नेता से हिंसा की निंदा करने का आग्रह किया। इस हिंसा में हजारों की संख्या में लोग पडोसी देश बांग्लादेश में चले गये है। मलाला ने अपने…
बरेली। विकास खण्ड फरीदपुर में लगे अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी में स्वास्थ विभाग के स्टाल पर सुबह से भीड लगी रही। लगभग 150 से अधिक मरीजों ने अपने को दिखाकर दवाईयां ली। मरीजों को देख रहे डा0 रिचा गुप्ता, डा0 गुलाम अली राही, डा0 तारिक मंसूद, डा0 आशीष गुप्ता ने बताया कि मरीजों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। ज्यादातर मरीज बुखार व त्वचा रोगों के रहे। कौशल विकास कार्यक्रम में फरीदपुर में कम्प्यूटर का प्रशिक्षण केन्द्र संचालित है जिसमें 100 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रधानमंत्री रोजगार व मुख्यमंत्री रोजगार योजना में इस वर्ष 18 बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार…
नयी दिल्ली, 4 सितंबर : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आज देश भर के शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करें । राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक प्रख्यात दार्शनिक और शिक्षक भी थे । उनका जन्म-दिन प्रत्येक साल पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के रप में मनाया जाता है। हमारे देश में गुर-शिष्य की महान परंपरा रही है, जिसके तहत गुर अपना ज्ञान अपने शिष्यों को प्रदान करते हैं और उन्हें…










