Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    देश के महामहिम का जाना

    ShagunBy ShagunSeptember 3, 2020 ब्लॉग No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 442

    जी के चक्रवर्ती

    अभी चंद रोज पहले देश के तेरहवें राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर चुके भारत रत्न, जैसे राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे गये पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी हमारे इस भौतिक जगत को छोड़कर सदा-सदा के लिये हमारे बीच से चले गये।

    प्रणव मुखर्जी एक ऐसे राजनैतिक व्यक्तित्व थे जिन्होंने हमेशा देश के राजनीति में दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर कार्य करते रहे । वे देश के एक ऐसे विद्वान राजनेता और मार्गदर्शक थे कि जिन्हें खोने का शोक कांग्रेस के और राजनैतिक क्षेत्र के लोगों के अलावा हम सभी देशवासियों को उन्हें खोने का दुःख सदैव रहेगा। उनके चाहने वाले लगभग सभी राजनीतिक दलों में मौजूद हैं। वे कांग्रेस पार्टी के संकट मोचन के रूप में दशकों तक अपनी पार्टी की सेवा करते रहे और समय- समय पर पार्टी की सरकार और पार्टी को अनेको तरह की विद्रूप स्थितिओं से बाहर निकलते रहे हैं। वैसे तो उन्हें ही प्रधानमंत्री के पद पर सत्तारुर होना था लेकिन पार्टी के लिये उन्होंने अपने कनिष्ठ सहयोगी मनमोहन सिंह जी के आधीन कार्य करने में हिचकिचाहट नही दिखाई। उनके द्वारा उनके जीवनयात्रा पर लिखी गयी एक पुस्तक “द कोलिशन इयर्स- 1996 – 2012” में स्वयं प्रणब मुखर्जी ने इस बात का खुलासा भी किया था कि वे प्रधानमंत्री बनना चाहते थे।

    इस तरह से लगभग 50 वर्षों के दीर्घकालीन राजनीतिक जीवन में कई उतार चढ़ाव देखने वाले प्रणव मुखर्जी देश के वित्तमंत्री, रक्षामंत्री, विदेशमंत्री आदि जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियों को बखूबी उठाया और अंत में देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के पद को भी सुशोभित किया । देश के सर्वोच्च पद पर रहते हुये उन्होंने वर्ष 1993 को मुम्बई में बम धमाके के गुनाहगार याकूब मेनन, मुम्बई के 26/11 जैसे हमले के अपराधी अजमल कसाब और संसद पर हमले के षड्यंत्रकारी अफजल गुरू जैसे आतंकवादियों की फाँसी की सजा पर हस्ताक्षर किये।

    प्रणव मुखर्जी द्वारा लिखित एक पुस्तक ‘द कोलिशन इयर्स’ बहुत चर्चा में रही इसमें उन्होंने अनेक राजनीतिक रहस्यों पर से पर्दा उठाया है। इस पुस्तक में उनके द्वारा की गई भूलों का भी पूर्ण सत्यनिष्ठा से स्वीकारोकरक्ति किया गया है। इतना ही नहीं इसी पुस्तक में अन्य राजनेताओं के महत्व पूर्ण निर्णयों को भी उन्होंने रेखांकित किया है। कुशाग्र बुद्धि के धनी प्राण मुखर्जी के विषय में ऐसा कहा जाता है कि जब श्रीमती इंदिरा गाँधी से उनका परिचय हुआ तो वे युवा प्रणव मुखर्जी से अत्यंत प्रभावित हुईं थीं तभी इंदिरा गांधी ने उन्हें राज्य सभा से सांसद मनोनीत कर दिया था। उस वख्त से वे इंदिरा जी के विश्वस्त लोगों की में से एक गिने जाने लगे।

    राष्ट्रपति पद पर रहते हुये वे सर्वाधिक चर्चा में उस वख्त आये जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंने का उन्होंने आमंत्रण स्वीकार कर लिया। संघ के कार्यक्रम में महात्मा गाँधी जी के बाद उपस्थित होने वाले वे दूसरे बड़े नेताओं में प्रणव मुखर्जी का नाम आता है। संघ शिक्षा वर्ग में दिया गया उनका भाषण राष्ट्रभक्ति और भारतीयता पर केन्द्रित था। भारतीय संस्कृति पर गर्व करने वाले और सभी देश वासियों को भारतीय होने पर गर्व करने के अनुभूति कराने के आह्वान करने वाले प्रणव मुखर्जी के चले जाने से देश के राजनीति में जो रिक्तता आई है उसे भर पाना बहुत कठिन है। वे ऐसे अद्भुत व्यक्तित्व वाले व्यक्ति राजनीतिक क्षेत्र में थे कि उनके जैसा व्यक्ति विरले ही होते हैं। अपने व्यक्तित्व, कृतित्व और ज्ञान से उन्होंने देश की जो सेवा की है वह सदैव अविस्मरणीय रखेगा। देश के एक गरीब परिवार के मध्य से निकल कर आये एक साधारण व्यक्ति की असाधारण उपलब्धियां भारतीय इतिहास में सदैव स्मरण की जाती रहेंगी। आज सम्पूर्ण राष्ट्र ऐसे गरिमामयी व्यक्तित्व को शत शत नमन करता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading