Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ज़रा हटके

    कालू और भुलई की दोस्ती

    ShagunBy ShagunDecember 6, 2025 ज़रा हटके No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Friendship of Kalu and Bhulai
    बाहर से मुस्कुराना और अंदर ही अंदर खुद को समझाना हर किसी के बस की बात नहीं!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,001

    किस्सा अनुराग प्रकाश का

    दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों के ठीक किनारे बंसीनगर गांव है। हमारे घर के पीछे रेल की पतली लाइन है। उस लाइन को पार करो तो शुरू हो जाते हैं लंबे-लम्बे गन्ने के खेत। उन खेतों के बीच में एक अकेला आदमी रहता था – नाम था भुलई।

    भुलई ने खेत के ठीक बीचों-बीच पंद्रह फुट ऊँची मचान बनाई थी। बांस और लकड़ी का मजबूत ढांचा, ऊपर छोटी-सी झोपड़ी। दिन में नीचे खाना बनाता, रात होते ही सीढ़ी चढ़कर ऊपर सोने चला जाता। उसके साथ था उसका काला कुत्ता – कालू। कालू दिन-रात मचान के नीचे घूमता, जैसे कोई चौकीदार।

    भुलई ने मचान पर तीन पुराने टीन के ड्रम लटकाए थे। जब भी कोई जंगली सूअर, नीलगाय या हिरण खेत की तरफ आता, कालू पहले भौंकता, फिर भुलई ऊपर से ड्रम पीटता – ढम-ढम-ढम! आवाज सुनकर जानवर भाग जाते। दोनों मिलकर पूरे खेत की रखवाली करते।

    हम बच्चे जब कभी उससे मिलने जाते, कालू हम पर भी गुर्राता। ऊपर से भुलई की आवाज आती – “चुप कालू!” बस, कालू पूँछ हिलाता हुआ चुपचाप बैठ जाता। फिर भुलई नीचे उतरता, हम सब मचान के नीचे बैठते और घंटों बातें करते। एक रात की बात है। आधी रात बीत चुकी थी। चाँद भी बादलों में छिपा था। अचानक कालू जोर-जोर से भौंकने लगा। भुलई जागा। सोचा शायद बाघ आया होगा। उसने ऊपर से दो-एक ड्रम पीटा। आवाज गूँजी, पर जो सायबान साया धीरे-धीरे मचान की तरफ बढ़ता ही आ रहा था, वो रुका नहीं।

    भुलई ने फिर पीटा। कोई असर नहीं।

    तब कालू ने कुछ ऐसा किया जो आज भी याद करो तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वो सीधा उस विशाल नर हाथी की तरफ दौड़ा। छोटा-सा काला कुत्ता और सामने पूरा पहाड़ जैसा हाथी। कालू पास पहुँचा तो हाथी ने सूंड उठाकर चिंघाड़ मारी। उस चिंघाड़ से भुलई समझ गया – ये बाघ नहीं, हाथी है!

    वो फटाक से सीढ़ी से उतरा। पहले से रखी लकड़ियों पर फूस डाला और माचिस जलाई। लपटें उठीं तो हाथी रुक गया। फिर धीरे-धीरे मुड़ा और जंगल की तरफ चला गया। खतरा टला। लेकिन… कालू की आवाज नहीं आ रही थी।भुलई ने रात भर पुकारा – “कालू… कालू…” कोई जवाब नहीं।

    सुबह उजाला हुआ तो भुलई खेत में दौड़ा। गन्नों के बीच एक जगह मिट्टी दबी हुई थी। वहाँ कालू पड़ा था उसका कालू – एक पैर के नीचे पूरी तरह कुचला हुआ। आँखें अभी भी खुली थीं, जैसे कह रहा हो, “मालिक, तू बच गया न?”

    भुलई उसके पास बैठ गया। उस दिन उसने किसी से एक शब्द नहीं बोला। बस कालू को गोद में उठाया और खेत के कोने में एक नीम के नीचे दफना दिया।

    आज भी जब कभी मैं उस रेलवे लाइन के पास से गुजरता हूँ, हवा में एक हलौती आवाज सुनाई देती है – जैसे दूर कहीं कोई काला कुत्ता अभी भी अपने मालिक के लिए भौंक रहा हो।

    कालू चला गया, पर उसने अपनी जान देकर साबित कर दिया कि सच्ची दोस्ती ऊँचाई नहीं, दिल से दिल तक जाती है।

    Shagun

    Keep Reading

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026
    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading