Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बच्चों की दुनिया

    सयुंक्त परिवारों की कमी से अकेला होता बचपन

    ShagunBy ShagunJuly 3, 2025 बच्चों की दुनिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,678

    आज की भागदौड़ की तेज रफ्तार जिंदगी में सोशल मीडिया की कुछ मामलों में तो उपयोगिता हो सकती है और एकल परिवार के चलन के फायदे भी गिनाए जा सकते हैं पर घरों में बच्चों को पालने पोसने के पारंपरिक तौर तरीकों पर इनके दुष्प्रभावों से इंकार नहीं किया जा सकता। रात को सोने के वक्त बच्चों को कहानियां सुनाना या उनके लिए लोरियां गाना कभी हमारे पारिवारिक जीवन का खास हिस्सा था जिसमें दादी-नानी या माता-पिता द्वारा सुनाई जाने वाली परीकथाएं बच्चों को तनावमुक्त और सुखद नींद देने में मददगार होती थीं। किंतु पारिवारिक जीवन की यह अहम गर्माहट अब खत्म हो गई है।

    एक अध्ययन बताता है कि जेन जेड यानी 1996 से 2010 के बीच जन्मे युवा माता- पिता अब इस पारिवारिक ऊष्मा से मुंह मोड़ते जा रहे हैं। अब कहानियां सुनना-सुनाना इनके लिए ‘रचनात्मक मनोरंजन’ नहीं बल्कि थकाऊ काम हो गया है। डिजिटल मनोरंजन इन्हें ज्यादा सरल लग रहा है। पश्चिमी देशों से शुरू हुआ यह चलन अब भारत में भी व्यापक रूप से फैल चुका है। इसीलिए पंचतंत्र की कहानियों के बारे में अब बड़ी संख्या में लोग जानते ही नहीं । माना यह जाने लगा है कि पढ़ने से किसी भी रूप में मनोरंजन हो ही नहीं सकता बल्कि ये गंभीर पढ़ाई का ही एक माध्यम है।

    इसके लिए नई पीढ़ी के माता-पिता बच्चों को कहानी सुनाना बेकार की जिम्मेदारी मानते हैं क्योंकि बच्चों को टीवी, मोबाइल, कंप्यूटर वगैरह देकर वे यह मान लेते हैं कि इन सबसे उसका मन तो बहल ही जाएगा। लेकिन यहीं से बच्चों की मानसिक दिशा- दशा अलग रास्ता पकड़ लेती है। सोच का दायरा बढ़ाने के लिए अनुभव व विरासत की बातें जानने से वे वंचित रह जाते हैं जबकि बड़ों की कहानियों में ये बातें इतनी कुशलता से पिरो दी जाती हैं कि वे बहुत स्वाभाविक तरीके से बच्चे के दिलो दिमाग पर असर कर जाती हैं। इसका एक कारण यह भी है कि दिनभर की नौकरी या कामधंधे के बाद थके-हारे माता-पिता के पास बच्चों के लिए समय ही नहीं बचता और एकल परिवारों में कोई अन्य सदस्य होता ही नहीं जो यह जिम्मेदारी निभा सके।

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading